फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Wife hanged after fight over going to her maternal home in Firozabad When husband saw he also hanged himself

UP: मायके जाना चाहती थी पत्नी, रोका तो फंदे से झूल गई...पति ने देखा तो वह भी लटक गया; दो दिन पहले थी एनिवर्सरी

Sun, 21 Apr 2024 08:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 Apr 2024 08:44 PM IST
सार

पत्नी मायके जाना चाहती थी। पति ने रोका तो वह फंदे से झूल गई। पति ने देखा तो वह भी लटक गया। पत्नी की मौत हो गई। पति की हालत नाजुक है। दो दिन पहले एनिवर्सरी थी। 

विज्ञापन
Wife hanged after fight over going to her maternal home in Firozabad When husband saw he also hanged himself
सरस्वती उर्फ लवली (फाइल फोटो ) - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पत्नी ने फंदे से लटक गई। पत्नी को फंदे पर लटका देखा तो पति भी फंदे पर लटक गया। घरवालों ने देखा तो दोनों को फंदे से उतारा। लेकिन, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। युवक का उपचार आगरा में चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


घटना सिरसागंज थाना क्षेत्र सिरसाखास गांव की है। गांव निवासी अंकित पुत्र सुरेंद्र कुमार का विवाह 2019 में सरस्वती उर्फ लवली पुत्री विष्णु कुमार निवसी ग्राम जगसोरा थाना जसवंत नगर इटावा के साथ हुआ था। अंकित पर दो पुत्रियां भी हैं। जिसमें बड़ी बेटी की चार साल और छोटी बेटी छह माह की है। 

विज्ञापन

आपस में हुआ था झगड़ा

शनिवार की देर शाम किसी बात को लेकर अंकित और सरस्वती में झगड़ा हो रहा था। कुछ देर बात सरस्वती ऊपर की मंजिल के कमरे में चली गई। जब अंकित कमरे में पहुंचा तो सरस्वती को फंदे पर लटका देखा। सरस्वती को देख अंकित सीधे नीचे कमरे में आया, वह भी फंदे पर लटक गया। 
 

मामला जैसे ही परिजन को पता चला वैसे ही पड़ोस के लोगों की मदद से दोनों को फंदे से उतारा। उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने सरस्वती को मृत घोषित कर दिया। अंकित की हालत गंभीर होने के कारण उसे आगरा एसएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

एक दिन पहले थी शादी की चौथी एनिवर्सरी 

आसपास के लोगों का कहना है कि अंकित व सरस्वती की शादी की चौथी एनिवर्सरी 19 अप्रैल शुक्रवार को थी। लेकिन, इन लोगों के बीच मनमुटाव के कारण इस बार कोई पार्टी नहीं की गई। बताते हैं कि दोनों के बीच उस दिन भी झगड़ा हुआ था। सरस्वती मायका जाने के लिए बोल रही थी। लेकिन, पति उसे मायके जाने से रोक रहा था। इसके कारण दोनों के बीच काफी कलह व मारपीट भी हुई थी।
 

मायके पक्ष के लोग लगा रहे हैं उत्पीड़न का आरोप

मृतका के भाई शिवकुमार ने आरोप लगाया है कि सरस्वती के ससुराल के लोग उसे अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। उसे मायके भी नहीं जाने देते थे। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed