फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   When will the bulldozer move to the houses of Ayodhya convicts?

Firozabad News: अयोध्या के दोषियों के घर कब चलेगा बुलडोजर

Mon, 16 Sep 2024 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 16 Sep 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
When will the bulldozer move to the houses of Ayodhya convicts?
फिरोजाबाद। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था बदतर है। 18 सितंबर को 18 मंडलों का घेराव किया जाएगा। अयोध्या में अनुसूचित जाति की बेटी के साथ सात लोगों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मेरा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल है कि इनके घर बुलडोजर कब चलेगा। उन्होंने जाति जनगणना पर भी जोर दिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रविवार को राष्ट्रीय तैलिक महासभा के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे नेता का स्पष्ट मत है कि जातिगत जनगणना होनी चाहिए। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कहा कि यूपी में पूरी तरह से जंगलराज है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अयोध्या में अनुसूचित जाति की बेटी से सात-सात लोगों ने दुष्कर्म किया। दोषियों के घर पर बुलडोजर कब चलेगा।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के सवाल पर कहा कि वहां जो दोषी हों उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कांग्रेस को पिछड़़ा विरोधी बताए जाने पर पार्टी सांसद राकेश राठौर की ओर इशारा करते हुए कहा कि आखिर यह भी तो पिछड़े हैं और पार्टी ने ही सांसद बनाया है। बहराइच में जंगली जानवर के हमले पर कहा कि हम पीड़ितों से मिलकर मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे। राहुल गांधी की जाति के सवाल पर कहा कि वह पहले भारतीय हैं। देश का नागरिक होना बड़ी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के सवाल पर कहा कि जनता ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया है तो सेवा करनी चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, धर्म सिंह यादव, शफात खान राजू, हाजी साजिद बेग, मोहित राठौर, सुभाष राठौर भी थे।



विधानसभा में राठौर और तेली समाज का खुलेगा खाता
फिरोजाबाद। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राठौर एवं तैलिक समाज को राजनीति में कांग्रेस पूरी भागेदारी दिलाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में उनका फिरोजाबाद में खाता खोलने का काम होगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रविवार को तैलिक महासंघ द्वारा नगला भाऊ स्थित बांके बिहार रिसोर्ट में आयोजित जातीय जनगणना कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

आज की भीड़ बता रही है यह समाज इंडी गठबंधन के साथ है। मुख्य वक्ता सांसद राकेश राठौर ने कहा कि राठौर व तेली समाज जागरूक हो रहा है। तैलिक महासंघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहित राठौर ने कहा कि अब हमारा समाज मुख्य धारा में आना चाह रहा है। प्रदेश के कई जनपदों में महासंघ के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं। इस दौरान अशोक राठौर,सुभाष राठौर सहित काफी पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed