{"_id":"69ff7081eea63fe06a0413b6","slug":"when-parents-did-not-take-him-to-punjab-the-youth-committed-suicide-by-hanging-himself-firozabad-news-c-169-1-sagr1030-174438-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: माता-पिता नहीं ले गए पंजाब तो युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: माता-पिता नहीं ले गए पंजाब तो युवक ने फंदा लगाकर दी जान
Sat, 09 May 2026 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 09 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
सिरसागंज। सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम कारीखेडा में 18 वर्षीय युवक ने इस बात पर फंदा लगाकर जान दे दी। पंजाब में मजदूरी करने वाले उसके माता-पिता उसे अपने साथ नहीं ले जा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
इटावा निवासी विष्णु पुत्र रईश 7 मई को अपने माता-पिता के साथ अपनी बहन सुनीता पत्नी सुरेंद्र निवासी कारी खेड़ा थाना सिरसागंज के यहां आया था। वही रईश विष्णु को उसकी बहन के पास छोड़कर पंजाब मजदूरी करने जा रहे थे। लेकिन विष्णु के साथ चलने की जिद को देखते हुए रईश ने कहा कि बाद में लेकर चलेंगे। इसी बात से क्षुब्ध होकर विष्णु ने गांव के बाहर पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी वैभव प्रताप सिंह ने बताया मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद