फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   What is poppy husk whose price even surprised the police smuggled through a truck

UP: क्या है डोडा पोस्त, जिसकी कीमत सुन पुलिस भी रह गई हैरान; ट्रक से की जा रही थी तस्करी

Sat, 02 Aug 2025 01:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Aug 2025 01:37 PM IST
सार

फिरोजाबाद पुलिस ने तस्करी कर बिहार से हरियाणा ले जा रहे डोडा पोस्त को बरामद किया है। डोडा पोस्त को ट्रक के टूल बॉक्स में छिपाकर ले जाया जा रहा था। इसकी कीमत सुनकर पुलिस भी हैरान है। 

विज्ञापन
What is poppy husk whose price even surprised the police smuggled through a truck
डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद में एंटी नारकोटिक्स आगरा जोन की टीम और थाना रसूलपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बिहार से ट्रक के टूल बॉक्स में छिपाकर हरियाणा ले जाया जा रहा 1.20 क्विंटल अफीम का डोडा पोस्त (अफीम निकालने के बाद का पदार्थ) पकड़ा है। साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। माल भेजने और खरीदने वाले आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पकड़े गए माल की कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


 

बिहार के गया से एक ट्रक के टूल बॉक्स में छिपाकर अफीम का डोडा पोस्त हरियाणा के पलवल तस्करी कर ले जाया जा रहा था। आगरा जोन की एएनटीएफ टीम को सिरसागंज के कठफोरी टोल के समीप ट्रक के आते ही सूचना मिल गई। इसके बाद एएनटीएफ आगरा सीओ उमेश पंवार, निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा, रसूलपुर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने एक टीम सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया की देखरेख में तैयार की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने आसफाबाद के समीप ट्रक को रुकवाकर चेक कराया तो ट्रक के टूल बॉक्स में पांच बोरियाें में छिपाकर ले जाया जा रहा डोडा पोस्त पकड़ा है। साथ ही हरियाणा पलवल, थाना होडल के डाडका निवासी मुसलम, बिहार गया, थाना बाराचट्टी के गांव हरनाही निवासी बलराम को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए माल का वजन कराने पर 1.20 क्विंटल था। जिसकी कीमत 50 लाख रुपये बताई गई है। साथ ही ट्रक, 12 टन कार्बन के पैकेट, मोबाइल व नकदी बरामद की है।
 
विज्ञापन

भाई और चाचा-भतीजे मिलकर चला रहे थे व्यापार
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार मुसलम फरार आरोपी असलम का सगा भाई है। साथ ही बलराम का भतीजा फरार आरोपी ज्ञानी है। यह चारों मिलकर इस व्यापार को चला रहे थे। ज्ञानी बिहार से इस माल को सस्ते दामों में खरीदता था। गिरफ्तार आरोपियों की मदद से ट्रक में छिपाकर हरियाणा भेजता था। जहां असलम फुटकर में इस माल को दाम बढ़ाकर बेचता था। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। साथ ही इनके अन्य नेटवर्क का भी पता किया जा रहा है। जिससे इस अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed