फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   weekend, lockdown, in firozabad

पांच दिन की चहल-पहल के बाद लॉकडाउन का सन्नाटा, बंद रहे बाजार

Sat, 18 Jul 2020 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
weekend, lockdown, in firozabad
लॉकडाउन के दौरान सदर बाजार में बंद रही दुकानें रोड पर रही चहल-पहल जैसी स्थिति - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिले में शुक्रवार रात से 55 घंटे का लॉकडाउन शुरू हो गया। शनिवार को जिले के सभी बाजार पूरी तरह से बंद रहे। इस दौरान शहर में महज मेडिकल स्टोर, चिकित्सकों के क्लीनिक खुले रहे। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस मुस्तैद नजर आई। इस दौरान जगह-जगह चेकिंग की गई और बिना वजह घर से निकले लोगों को पुलिस की सख्ती का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का ग्राफ कम करने की कवायद में प्रदेश सरकार ने प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक 55 घंटे के लॉकडाउन की घोषणा की है। जिले में भी शुक्रवार रात 10 बजे से लॉकडाउन शुरू हो गया। ऐसे में शनिवार सुबह बाजारों में सन्नाट रहा। सदर बाजार, चूड़ी बाजार गली बौहरान, इमामबाडा, परचून बाजार ब जरिया, काठ बाजार, रामलीला का बाजार के साथ-साथ हाजीपुरा और जाटवपुरी के बाजार बंद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान मेडिकल स्टोर और चिकित्सकों के क्लीनिक खुले रहे। इधर, लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जलेसर रोड, आसफाबाद, जाटवपुरी चौराहा, सदर बाजार घंटाघर, सुभाष तिराहा, विवेकानंद चौराहा, मीरा चौराहा पर पुलिस चेकिंग करती रही। मेडिकल स्टोर और प्राइवेट क्लीनिक खुले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूड़ी के कारखानों में भी काम चालू रहा लेकिन श्रमिकों की कमी महसूस हुई। लॉकडाउन में कुछ लोगों ने चिकित्सक का पर्चा दिखाकर पुलिस से बचने की कोशिश की। स्टेशन रोड पर भी ऐसी स्थिति नजर आई। ऐसे लोगों पर पुलिस ने सख्ती की और घरों में रहने की हिदायत दी। बिना मास्क घूम रहे लोगों का पुलिस ने चालान काटा। वहीं लॉकडाउन में बाइक पर निकले लोगों के भी चालान काटे गए।
खुले रहे धर्मस्थल, कम आए श्रद्धालु
लॉकडाउन में मंदिर आदि खुले रहे लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। सुबह लोग मंदिरों के दर्शन कर घर लौट आए।
घंटाघर पर चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न का आरोप
दवा विक्रेता संघ अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र शर्मा ने सदर बाजार के घंटाघर पर चेकिंग के नाम पर लोगों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चिकित्सक को दिखाकर लौटने वालों को भी पुलिस ने परेशान किया। लोगों ने चिकित्सकों के पर्चे दिखाए लेकिन पुलिस नहीं मानी।

चालान काटने की धमकी देकर पैसा वसूला गया। मोहल्ला नाला निवासी मोहम्मद नईम ने कहा कि वह मोपेड से सदर बाजार स्थित चिकित्सक दिखाने आए थे। डॉक्टर का पर्चा दिखाया। इसके बावजूद पुलिस वाले नहीं माने। चालान काटने की धमकी देकर सौ रुपये ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed