फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Weather changed again, temperature dropped by two degrees

Firozabad News: मौसम फिर बदला, दो डिग्री गिरा तापमान

Fri, 28 Feb 2025 05:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 28 Feb 2025 05:18 PM IST
विज्ञापन
Weather changed again, temperature dropped by two degrees
सांकेतिक
मौसम फिर बदला, दो डिग्री गिरा तापमान
विज्ञापन


- पूरे दिन छाए रहे बादल, आज बारिश और तापमान में गिरावट का अनुमान

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। मौसम के मिजाज में आए दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को मौसम ठंडा हो गया और न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई। पूरे दिन बादल छाए रहे। जिसके कारण लोगों को एक बार फिर ठंडक का एहसास हुआ। हालांकि बदले मौसम से आलू किसानों की चिंता बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के साथ मौसम साफ नजर आ रहा था। दिन में गर्मी बढ़ने से अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया।
बृहस्पतिवार को रात से मौसम में बदलाव शुरू हो गया। शुक्रवार को आसमान पर बादल छा गए थे। मौसम में नमी बढ़ गई और हवाएं भी ठंडी हो गईं। आसमान में बादल छा जाने से पूरे दिन सूर्य देव लुका छुपी का खेल खेलते रहे। बादलों के छाए रहने से बूंदाबांदी की भी संभावना रही, लेकिन बूंदाबांदी न होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। शाम ढलते ही सर्द हवाओं का प्रकोप शुरू हो गया। जिसके कारण लोगों को एक बार फिर गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 29 और न्यूनतम तापमान 19 से गिरकर 17 पर दर्ज किया गया। शनिवार को बारिश की संभावना है। जबकि तापमान में एक डिग्री की गिरावट और दर्ज की जाएगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. ओमकार सिंह कहना है कि शुक्रवार को फिर से आकाश में बादल छा जाने का अनुमान है। ऐसे में दिन के समय तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलू किसानों की चिंता बढ़ी

आलू की खोदाई इस समय जोरों पर है। ऐसे में बारिश की संभावना के कारण आलू किसानों में चिंता है। इस दौरान बारिश होती है तो आलू किसान खास प्रभावित होंगे। गेहूं की अगेती फसल को भी बारिश से अधिक नुकसान होने की संभावना है। ऐसे में किसान बारिश न होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed