फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   we-your sweat will flow, We will succeed : DM

हमारा-आपका पसीना बहेगा तो अभियान होगा सफल: डीएम

Mon, 03 Aug 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 03 Aug 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
we-your sweat will flow, We will succeed : DM
स्वच्छ भारत मिशन के तहत 15 दिन में आठ हजार शौचालय का निर्माण किया जाएगा। यह हमारे और आपके सहयोग के बिना संभव नहीं है। 42 गांवों में शौचालयों के निर्माण को एक हजार से अधिक मिस्त्री काम करेंगे। प्रत्येक गांव में एक जेई 15 दिनों तक मौजूद रहेंगे और मैं स्वयं और सीडीओ एवं अन्य अधिकारी गांवों में दस्तक देंगे। अभियान पांच अगस्त से शुरू होकर 20 अगस्त को समाप्त होगा।
विज्ञापन

यह बात डीएम विजय किरन आनंद ने सोमवार को जिले भर से आए राज मिस्त्रियों को पालीवाल ऑडिटोरियम में संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आप एवं हमारा पसीना बहेगा तो निश्चित ही अभियान सफल होगा। उन्होंने कहा कि हमारी बहन बेटियों को खुले में शौच करना पड़े इससे अधिक शर्म की क्या बात हो सकती हैं? हम आज संकल्प लें कि आठ दिन में अभियान पूरा करेंगे। जो प्रधान एवं सचिव सहयोग नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगा और अच्छा काम करने वाले सम्मानित होंगे। सीडीओ सुजीत कुमार ने कहा कि 42 गांवों में आठ हजार शौचालयों के निर्माण का खाका तैयार कर लिया है। निश्चित मिस्त्रियों के सहयोग से अभियान सफल होगा। डीपीआरओ बनवारी लाल ने भी मिस्त्रियों को संबोधित किया। स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक राजीव नयन गुप्ता ने प्रोजेक्टर से मिस्त्रियों को प्रशिक्षण दिया। पुनीत निगम ने विभिन्न विभागों के जेई को ड्यूटी पत्र वितरित किए। बीडीओ धनकौर वाल, एके जौहरी, पीएन यादव, श्रम विभाग के एसपी पांडेय, इंसाफ अली, नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


प्रधान एवं सचिव मुहैया कराएंगे सामिग्री  
डीएम ने सभी प्रधानों एवं सचिवों को गुणवत्ता युक्त ईंटों, सीमेंट के साथ अन्य सामग्री की आपूर्ति कराने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही बरतने पर सीधे अभियोग दर्ज कराने के साथ जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed