फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Water shortage resolved in Subhash Colony

Firozabad News: सुभाष कॉलोनी में दूर हुई पानी की किल्लत

Sat, 25 May 2024 06:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 25 May 2024 06:01 PM IST
विज्ञापन
Water shortage resolved in Subhash Colony
सुभाष कॉलोनी में दूर हुई पानी की किल्लत
विज्ञापन

80 घरों में एक महीने से नहीं पहुंच रहा था पानी, मुख्यमंत्री से की थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। लंबे समय से पेयजलापूर्ति के संकट का सामना कर तिलकनगर एवं सुभाष कॉलोनी के वाशिंदाओं की शिकायत के निस्तारण को महाप्रबंधक जलकल एवं अन्य अधिकारी शुक्रवार को मौके पर पहुंचे। मोहल्ला के करीब 70-80 घरों में पानी नहीं पहुंचने की समस्या थी। मौके पर पहुंचे जीएम जलकल ने लाइन की जांच कराई। तिलक नगर, सुभाष कॉलोनी के नुक्कड पर लगे जल संयोजन के बाल्व को दुरूस्त कराने के बाद वंचित परिवारों में पानी पहुंच गया।

तिलकनगर एवं सुभाष कॉलोनी स्थित 80 घरों में बीते करीब एक माह से पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने की समस्या थी। कई बार शिकायत के बाद निगम के जलकल विभाग द्वारा समस्या निदान को जरूरी प्रयास नहीं किए। पेयजल संकट गहराने पर क्षेत्रीय लोगों ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा था। वहीं क्षेत्र में पेयजल समस्या की शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचते ही निगम के जलकल विभाग के अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में पेयजल लाइन की जांच के बाद जलकल की टीम ने तिलकनगर-सुभाष कॉलोनी के नुक्कड पर लगे जल संयोजन के बॉल्ब की जांच कराई। बाद में खराब बॉल्ब की दूसरी बॉल्ब लगाया गया। तो वंचित परिवारों में भी पानी की सप्लाई पहुंच गई। वहीं जांच को मौके पर पहुंचे महाप्रबंधक जलकल रामबाबू राजपूत एवं सहायक अभियंता मुंशीलाल ने सत्यनगर टापा कलां स्थित पानी की टंकी का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ऑपरेटरों को नियत समयानुसार पानी की सप्लाई चालू करने को कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed