{"_id":"60ed9e9a8ebc3ebb6613a95f","slug":"water-problem-gangajal-water-crisis-firozabad-jedajhal-pariyojna-firozabad-news-agr49962218","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशानी : आज शाम शहर को नहीं मिलेगा गंगाजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशानी : आज शाम शहर को नहीं मिलेगा गंगाजल
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर को मिलने वाली गंगा जल की सप्लाई बुधवार शाम को बाधित रहेगी। नंदपुर स्थित इंटेक प्लांट पर पाइपलाइन का वाल्व बदलने के कारण सप्लाई को रोका गया है। बृहस्पतिवार सुबह से शहर को दोनों समय सप्लाई दी जाएगी।
शहर की करीब साढ़े सात लाख की आबादी को जल निगम द्वारा जेड़ाझाल परियोजना के तहत प्रतिदिन सुबह और शाम 70 एमएलडी पानी दिया जाता है। जल निगम के सहायक अभियंता दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि नंदपुर स्थित इंटेक प्लांट की पाइपलाइन का वाल्व खराब हो गया है। जिसे ठीक करने के लिए बुधवार सुबह और शाम की सप्लाई बाधित रहेगी। बृहस्पतिवार से पानी की सप्लाई यथावत होगी। सुबह की सप्लाई छह बजे और शाम की सप्लाई चार बजे शुरु की जाएगी।
जलकल विभाग के महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत ने बताया कि बुधवार शाम को सप्लाई न आने के कारण जिन क्षेत्रों में पानी का संकट रहेगा वहां पर टैंकरों से सप्लाई की जाएगी, जिससे लोगों को दिक्कत न हो।