फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   water problem

किसानों ने फिर खींचा नहर का पानी, शहर में गहराया जल संकट

Fri, 17 Jul 2020 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
water problem
मायापुरी में टैंकर से पानी भरते लोग। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। झालगोपालपुर नहर में किसानों ने फिर मोटर पंप के साथ पाइप डाल कर शहर को मिलने वाली गंगाजल की आपूर्ति को बाधित कर दिया। जिससे जल संकट गहरा गया। किसानों द्वारा पानी खींच लेने से नहर में जल स्तर तीन फीट से घट कर दो फीट ही रह गया। इससे शहर के जलाशय नहीं भरे पाए। बृहस्पतिवार को शहर को आधे घंटे ही पानी मिल सका। जल निगम और सिंचाई विभाग के अधिकारी थाने से फोर्स लेकर पहुंचे और नहर में डाले गए मोटर पंप और पाइपों को हटवाया जब नहर का पानी नंदपुर पर बनाए गए इंटेक प्लांट तक पहुंच सका।
विज्ञापन

झालगोपालपुर नहर के समीप परवई, अहमदपुर मढ़ा, शेखनपुर, साहूमई, नगला कोढ़र, जलालपुर और नगला हरीसिंह सहित अन्य गांव बसें है। शहर को गंगाजल देने के लिए झालगोपालपुर नहर से नंदपुर पर बनाए गए इंटेक प्लांट तक गंगाजल दिया जाता है। इंटेक प्लांट से पानी शोधन के बाद शहर के जलाशयों तक पहुंचता है। नंदपुर तक पानी आने के लिए नहर में कम से कम तीन फीट पानी होना जरूरी है। इससे कम पानी होने पर इंटेक प्लांट तक पानी नहीं पहुंच पाता। आसपास के किसान अक्सर नहर में मोटरपंप डाल कर सिंचाई के लिए पानी खींच लेते हैं। 12 जुलाई को भी किसानों ने रात में नहर का पानी खींच लिया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात को भी ग्रामीणों ने नहर में अवैध रुप से पाइप डालकर खेतों की सिंचाई के लिए पानी लेना शुरू कर दिया। इससे नहर का जलस्तर साढ़े तीन फीट से घटकर दो फीट से कम रह गया। नहर का जलस्तर गिरने के साथ ही जहां शहर को सुबह आधा घंटे पानी आपूर्ति मिल सकी। वहीं शाम चार बजे दी जाने वाली आपूर्ति भी आंशिक रुप से प्रभावित रही। वहीं किसानों द्वारा नहर के पानी को सिंचाई के लिए प्रयोग किए जाने की सूचना पर शुक्रवार को सुबह सिंचाई विभाग के अवर अभियंता रविंद्र कुमार थाना फरिहा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों के पाइपों को नहर से हटवाया। तब कहीं जाकर नहर का जलस्तर बढ़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी नगर, तिलक नगर, छपैटी, हनुमान रोड, दुर्गा नगर, नई बस्ती, शीशग्रान, ताडोवाली बगिया, कश्मीरी गेट आदि कई क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंचा। खेरा मोहल्ला निवासी दिगेंद्र भानु प्रताप सिंह भाष्कर का कहना है कि क्षेत्र में चार दिन से गंगाजल की सप्लाई बाधित है। मायापुरी मोहल्ले में भी लीकेज के कारण पानी का संकट रहा। यहां टैंकर भेज कर जलापूर्ति दी गई। लीकेज तलाशने के लिए जलकल विभाग ने गड्ढा खोदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed