{"_id":"5f05d38d8ebc3e63c92099ce","slug":"water-problem-firozabad-news-agr449567083","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूलपुर स्थित बजरंग वाटिका क्षेत्र में पहुंच रहा है दूषित पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसूलपुर स्थित बजरंग वाटिका क्षेत्र में पहुंच रहा है दूषित पानी
विज्ञापन
लीकेज पाइप लाइन चेक करने के लिए जाटवपुरी पर खोदा गया गड्ढा।
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। रसूलपुर क्षेत्र स्थित 30 फुटा रोड पर लाइन लीकेज होने से क्षेत्र में दूषित पानी की सप्लाई पहुंच रही है। जिसकी शिकायत क्षेत्रीय पार्षद द्वारा जल निगम और जलकल विभाग के अधिकारियों से कर चुके हैं। इसके बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा। वहीं नैनी ग्लास से गालिब नगर तक डाली गई लाइन भी आए दिन लीकेज हो रहा है। जिससे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।
30 फुटा रोड पर सुबह छह बजे और शाम चार बजे गंगा जल की सप्लाई दी जाती है। सप्लाई शुरू होते ही बजरंग वाटिका चौराहा के समीप पाइप लाइन लीकेज होने से सड़क पर जहां जलभराव हो जाता है। वहीं घरों में दूषित पानी की सप्लाई पहुंचती है। दूषित पानी का प्रयोग किसी कार्य में नहीं किया जाता। यह समस्या पिछले एक वर्ष से बनी हुई है। क्षेत्रीय पार्षद शाहिद अंसारी का कहना है कि जल निगम और जलकल विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक निस्तारण नहीं हुआ।
इसके साथ ही जाटवपुरी चौराहा पर लाइन लीकेज है। वहीं नैनी ग्लास से गालिब नगर सर्विस रोड पर पाइप लाइन डाली गई थी। पाइप लाइन डालने के बाद प्लास्टिक की पाइप लाइन को लोहे की पाइप लाइन में जोड़ दिया गया। जो आए दिन लीकेज हो रही है। जिससे लोगों को पर्याप्त पानी भी नहीं मिल पा रहा। क्षेत्रीय पार्षद ने जल निगम, नगर निगम और जलकल विभाग के अधिकारियों से समस्या के निस्तारण की मांग की है।