फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   water problem

झालगोपालपुर नहर में आज से थम जाएगी गंगाजल की सप्लाई

Thu, 26 Sep 2019 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
water problem
रामलीला चौराहा स्थित पानी की टंकी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। झालगोपालपुर नहर में शुक्रवार से गंगाजल की आपूर्ति नहीं होगी। निचली गंगा नहर प्रणाली में 27 सितंबर से 30 अक्तूबर तक नहर बंदी रहेगी। नहर की सफाई के लिए नहरबंदी की जा रही है। सिंचाई विभाग ने इसका रोस्टर जारी कर दिया है। झालगोपालपुर नहर से गंगाजल की आपूर्ति थमने पर शहर के लोगों को नगर निगम को अपने पुराने सिस्टम से जलापूर्ति देनी होगी। अभी तो शहर की अधिकांश भूमिगत जलाशय और पेयजल टंकियां जेड़ाझाल परियोजना से मिलने वाले गंगाजल से भरी जा रही हैं।
विज्ञापन

गंगाजल की सप्लाई थमने पर यह जलाशय नलकूपों से भरने की चुनौती नगर निगम के सामने होगी। ऐसे में जिस प्रेशर से पानी अभी घरों तक पहुंच रहा है उतने प्रेशर से नहीं पहुंच सकेगा। रविवार से पेयजल का बड़ा संकट होगा। सिंचाई विभाग ने जल निगम को पत्र भेजा है कि विश्व बैंक पोषित योजना के अंतर्गत मुख्य नहर एवं सहायक नहरों में पानी की क्षमता बढ़ाने तथा सफाई कराने के लिए 27 सितंबर से 30 अक्तूबर नहर बंदी रहेगी। अभी शहर को गंगाजल झालगोपालपुर नहर से मिल रहा है। इस नहर का पानी पहले नंदपुर पर बनाए गए इंटेक प्लांट तक आता है। इंटेक प्लांट से यह पानी सैलई पर बनाए गए वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से शोधन कर शहर के विभिन्न जलाशयों को दिया जाता है। नहर में शुक्रवार से जब गंगाजल नहीं छोड़ा जाएगा तब नंदपुर इंटेक प्लांट तक पानी नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed