फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   water control room

पानी की किल्लत है... कंट्रोल रूम में करें फोन, होगा समाधान

Mon, 11 Apr 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
water control room
पानी की किल्लत है... कंट्रोल रूम में करें फोन, होगा समाधान
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जिले से लेकर ब्लॉक तक बनाई व्यवस्था, 24 घंटे संचालित रहेगी व्यवस्था
डीपीआरओ बनाए गए नोडल अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। पारा हर रोज चढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को पानी की किल्लत न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने जिले से लेकर सभी ब्लाकों में कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। कंट्रोलरूम 24 घंटे शिकायतों को सुनने के साथ उनका निस्तारण करने का काम करेंगे। डीएम सूर्यपाल गंगवार ने इसके लिए सभी की जिम्मेदारी तय कर दी है।

जिला स्तरीय कंट्रोल रूप जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय और ब्लॉक स्तरीय कंट्रोल रूम ब्लॉकों में स्थापित किया गया है। जिससे पेयजल की समस्या होने पर तत्काल उसका निदान किया जा सके। इसके साथ ही जिले के सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ की व्यवस्था भी जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसका मोबाइल नंबर 08979134920 है। इसके अलावा जिला कंट्रोल रूम पर सुबह दस बजे से शाम को छह बजे तक दिनेश यादव अपर जिला परियोजना प्रबंधक के मोबाइल नंबर 9634720992, शाम छह बजे से रात दो बजे तक नितिन वर्मा अवर अभियंता के मोबाइल नंबर-8077330052, रात दो बजे से सुबह दस बजे तक रामवतार के मोबाइल नंबर 7251043070 पर भी सूचना दी जा सकती है। डीएम के अनुसार, इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

किसके लिए कौन होगा जिम्मेदार
- पाइप पेयजल योजनाएं जो ग्राम पंचायतों को हैंडओवर नहीं हैं- अधिशाषी अभियंता जलनिगम
- पाइप पेयजल योजना, हैंडपंप रिबोर, मरम्मत, टीटीएसपी मरम्मत, नवीन निर्माण, खारे पानी की समस्या -जिला पंचायत राज अधिकारी।
- गोशालाओं में पेयजल की व्यवस्था के लिए -खंड विकास अधिकारी।
जिला कंट्रोल रूम नंबर-08979134920
ब्लॉक वार कंट्रोल रूम
हाथवंत -8299376392
जसराना -9910516223
एका -9058777075
टूंडला -7042483755
फिरोजाबाद -9421570702
नारखी -725554594
शिकोहाबाद -9717519260
मदनपुर -8218817297
अरांव -7376840344
-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed