फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Was the son of a retired policeman killed

पुत्र ने की थी रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या

Sun, 07 Dec 2014 12:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 07 Dec 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड पुलिसकर्मी हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी पुत्र मनीष पचौरी गिरफ्तार किया है। पूछताछ में युवक ने अपने चाचा के साथ मिलकर पिता की हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं घटना के दूसरे आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

बता दें कि थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव नगला सदा निवासी महेशचंद्र पचौरी (60) पुत्र रमेशचंद्र पचौरी करीब पांच माह पूर्व पुलिस विभाग से रिटायर्ड होकर आए थे। महेश ने गांव में ही गुरुकुल इंटरनेशनल एकेडमी नाम से विद्यालय शुरू किया था। वह विगत 21 नवंबर की रात रहस्यमय ढंग से लापता हो गए थे।
विज्ञापन


बाद में,  उनका शव विगत 25 नवंबर को गांव कुतुकपुर जारखी निवासी शिवनरायन शर्मा पुत्र सूबेदार सिंह के खेत में बने कुएं से मिला था। मामले में जांच करते हुए पुलिस ने मृतक महेशचंद्र के पुत्र मनीष पचौरी को शनिवार शाम घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मनीष पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ पर वह टूट गया। उसने बताया कि उसने और उसके चाचा निशांत ने मिलकर पिता महेश की हत्या की थी। पुलिस निशांत पचौरी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब में उड़ा रहा था मेहनत की कमाई
टूंडला। पूछताछ में मनीष ने बताया कि उसके पिता शराब के आदी थे। रुपयों को वह अपने शौक पूरे करने में खर्च कर रहे थे। आए दिन मां-बहनों के साथ मारपीट करते थे। पिता के व्यवहार के कारण बहनों को अलीगढ़ से रिश्ता टूट गया था। वह नौकरी करने कनाडा जा रहा था, लेकिन पिता ने उसे नहीं जाने दिया।

 21 नवंबर की शाम उसकी मां और भाई मौसी के घर गए थे। बहनें फीरोजाबाद थीं, वह घर पर अकेला था। तभी पिता शराब के नशे में आए और गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगे थे। विरोध पर भी नहीं मानने पर उसने गुस्से में ईंट उनकी छाती पर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। उसने पूरे मामले से चाचा निशांत को अवगत कराया। हत्या का राज छुपाने को वह चाचा के साथ मिलकर शव को कुतुकपुर कुएं में फेंक आए।



रेलवे ट्रैक पर शव डालने की थी योजना
मनीष ने बताया कि घटना के बाद वे शव रेलवे लाइन पर डालने की सोच रहे थे लेकिन रात होने के कारण ट्रैक पर रेलवे पुलिस घूम रही थी। तब उन्होंने शव को कुएं में डाल दिया। यदि रेलवे लाइन पर शव को डाला होता तो आज हत्या का राज न खुलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed