{"_id":"1c80974f42a0d2e4714d5e0ddb0f8e2c","slug":"was-the-fall-debut-with-one-way-traffic-plan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगाज संग धराशायी हुआ वन-वे ट्रैफिक प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगाज संग धराशायी हुआ वन-वे ट्रैफिक प्लान
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 16 Feb 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे और सर्विस रोड पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई वन-वे व्यवस्था पहले ही दिन ध्वस्त हो गई। सर्विस रोड पर दिनभर जाम रहा।
सुहागनगरी में वर्षों से जाम की समस्या है। नवागत डीएम निधि केसरवानी, एसएसपी अशोक कुमार ने जाम की समस्या के निराकरण के लिए पहल शुरू की। जिला प्रशासन ने सुभाष तिराहे से सुहाग नगर तिराहा और सुभाष तिराहे से जलेसर रोड चौराहे तक मंगलवार से वन-वे व्यवस्था लागू की। इसमें पहले यात्रियों को गलत दिशा में न चलने के लिए जागरूक करते हुए चालान काटने की बात कही गई थी, लेकिन वन-वे व्यवस्था पहले ही ध्वस्त नजर आई। सुभाष तिराहे से लेकर एसएन बिजलीघर, मथुरा नगर मोड़, स्टेट बैंक से लेकर जलेसर रोड चौराहे तक दिन में कई बार जाम लगा। यातायात सुधारने के नाम पर जिला प्रशासन और यातायात पुलिसकर्मी सुभाष तिराहे पर मशक्कत करते नजर आए।
चालान कटते ही वाहन चालकों में मचा हड़कंप
वन-वे व्यवस्था का पालन न करने वाले करीब 15 वाहन चालकों के चालान काटा गया। वहीं 42 सौ रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। हाईवे के सुभाष तिराहा और सर्विस रोड पर नगर मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह और टीएसआई मनोज यादव ने मंगलवार सुबह से ही सक्रिय नजर आए।