{"_id":"bc0170a36cd57e8beeb473fad1e9f891","slug":"was-really-a-matter-of-sp-city-turned-box-laptop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सच हो गई एसपी सिटी की बात, डिब्बा निकला लैपटाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सच हो गई एसपी सिटी की बात, डिब्बा निकला लैपटाप
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 06 Sep 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की सरकार की योजनाओं में खामियां है। लैपटाप वितरण के दौरान कहे गए शब्द ऐसे सच हुए कि दो छात्राओं को मिले लैपटाप डिब्बा ही साबित हुए। सांसद के हाथों मिला लैपटाप पाकर सरकार की योजनाओं की गाथा गाने का वादा लिया गया लेकिन लैपटाप खोला तो आन तक नहीं हुआ। एक छात्रा के लैपटॉप के तार कई हिस्सों में बंटे से तो दूसरे में पेंच खुले हुए थे।
शहर के पालीवाल हाल में शनिवार को सपा सांसद अक्षय यादव ने मेधावियों को लैपटाप बांटे। इस दौरान लैपटाप पाकर बच्चे मुस्कराए लेकिन कुछ लैपटाप पाकर मायूस नजर आए। इस दौरान एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने अपने उद्बोधन में लैपटाप को डिब्बा कहकर संबोधित किया था। बच्चों से कहा था कि यह आपके हाथों में जो डिब्बा है वही लैपटाप है, जहां सरकार की योजनाओं की जानकारी मिलेगी। शहर के बोधाश्रम निवासी मुकेश शर्मा की पुत्री पारूल शर्मा रामानंद गर्ग इंटर कालेज की छात्रा है। पारूल को अक्षय यादव ने लैपटॉप दिया लेकिन खोलने पर पूरा सिस्टम ध्वस्त था। लैपटॉप की पावर केबल कई टुकड़ों में बंटी थी तो अंदर पेच भी हिल रहे थे। पिता ने लैपटाप खोलने के बाद आपत्ति जताई तो अधिकारियों और कर्मचारियों ने शासन से आने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। नारखी की एक छात्रा ने बताया कि उसको मिला लैपटाप आन नहीं हो रहा है। अधिकारियों को बताया लेकिन किसी ने सुना नही। छात्रा के पिता राजेश कुमार का कहना है कि बाहर किसी निजी दुकान से उसको सुधरवाएंगे। उधर, डीआईओएस रविंद्र सिंह का कहना है कि लैपटाप संबंधी एक दो छात्राओं की शिकायतें है। चूहों ने लैपटाप काट दिया था, जो भी आएगा बदलवा दिया जाएगा।