{"_id":"5ee4ff228ebc3e43250128ff","slug":"warning-firozabad-news-agr445921089","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई को भाजपा नेता की धमकी सोशल मीडिया पर हुई वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई को भाजपा नेता की धमकी सोशल मीडिया पर हुई वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। खेत में नीचे लटक रही बिजली लाइन को ऊंची करने अथवा शिफ्ट करने के मामले में सिरसागंज क्षेत्र के एक भाजपा नेता ने क्षेत्र के जेई को धमकी दे डाली भाजपा नेता द्वारा दी गई धमकी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जेई और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच का वार्तालाप का ऑडियो भी बिजली विभाग के ग्रुप पर वायरल हो गया। जानकारी पर विद्युत कर्मचारियों में आक्रोश है। विद्युत कर्मचारियों ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है।
सिरसागंज क्षेत्र के गांव रूधावली में खेतों से 11 हजार की बिजली की लाइन होकर गुजर रही है। यह लाइन काफी नीची है और कभी भी हादसा हो सकता है। यह लाइन भाजपा कार्यकर्ता आनंद के भी खेत से होकर गुजर रही है।
इस पर भाजपा कार्यकर्ता आनंद ने फोन पर क्षेत्र के जेई मनीष कुमार से खेत में नीचे लटक रही लाइन को ठीक कराने को कहा। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि खेत से पांच फीट हटा कर लाइन को मेड़ पर शिफ्ट कर दो। इस बातचीत के दौरान उन्होंने भाजपा सांसद डा. चंद्रसेन जादौन के प्रतिनिधि डॉ. ललित मोहन को भी कांफ्रेंस पर लेकर जेई से बात कराई। जेई का कहना था कि लाइन शिफ्ट करना उनके अधिकार में नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने एस्टीमेट बना कर दे दिया है। इसके लिए एक्सईएन से बात करें। उनकी बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
जिस दिन हत्थे चढ़े उस दिन बता दूंगा....
बातचीत के दौरान ही भाजपा नेता आनंद की जेई से तनातनी हो जाती है। ऑडियो में वह जेई से कहते हैं कि मैं भाजपा का जिला उपाध्यक्ष हूं। एक्सईएन क्या एसई से भी बात कर लूंगा। तनातनी इतनी बढ़ी कि वह जेई से यहां तक कह गए कि जिस दिन हत्थे चढ़े उस दिन बता दूंगा...। इसके बाद फेसबुक कर डाली गई एक पोस्ट भी वायरल हुई। भाजपा कार्यकर्ता और जेई के बीच हुई बातचीत का ऑडियो बिजली विभाग के ग्रुप पर वायरल होते ही विभाग के अवर अभियंताओं में आक्रोश फैल गया। डीएम से लोगों ने कार्रवाई की मांग की।
मुझसे कुछ दिन पूर्व भाजपा से जुडे़ आनंद ने खेत में लाइन शिफ्ट कराने की बात कही थी। मैने कह दिया कि इसके लिए एक्सईएन से वार्ता करनी पड़ेगी। उनके आदेश के बाद ही संभव होगा। फेसबुक पर आनंद सिंह जादौन ने धमकी दी है। फोन पर भी मुझे धमकी दी गई। हमने अपने उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
मनीष कुमार - जेई
मैं भाजपा किसान मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष हूं। जेई ने जिस ऑडियो को वायरल किया है, वह मार्च माह का है। जेई से मैने किसी नाजायज काम के लिए नहीं कहा था। मेरे नौ नलकूप हैं और सभी का बिल चुकता है। खेतों से लाइन जा रही है। कई बार हादसा होने से बचा है। विगत दिनों ट्रांसफार्मर आंधी में गिर गया। पचास बीघा में खड़ी मक्का की फसल सूख गई लेकिन जेई ने समस्या का समाधान नहीं किया। जेई ने आज एसएसओ के माध्यम से मुझे रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी भिजवाई थी। पूरा क्षेत्र जेई से परेशान है।
आनंद जादौन, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा