फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Warning after getting absent teacher

चेतावनी के बाद भी अनुपस्थित मिल रहे शिक्षक

Sun, 12 Apr 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 12 Apr 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था पटर से पहले ही उतरी है। ऊपर से
विज्ञापन
शिक्षकों की मनमानी बेसिक शिक्षा विभाग की परेशानी बढ़ा रही है। दो दिनों में करीब 60 शिक्षकों की लापरवाही सामने आई। लेकिन उन कार्रवाई करना विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है।



पहले दिन प्रभारी बीएसए तरुण कुमार ने निरीक्षण किया तो चार परिषदीय स्कूल बंद मिले। लापरवाही बरतने पर 12 शिक्षकों की वेतनवृद्धि रोकी और चार शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि थमाई गई। एक शिक्षामित्र का मानदेय काटा गया। दूसरे दिन एका, खैरगढ़, जसराना ब्लाक में क्रास चेकिंग कराई गई तो दो स्कूल बंद मिले। जबकि 28 शिक्षक अनुपस्थित मिले। पांच शिक्षक लेट आए। वहीं शनिवार को एका के ब्लाक के प्राइमरी नगला धीर में शिवप्रसाद, प्राइमरी नगला गोकुल में नवीन कुमार, प्राइमरी मिलावली में अनिल कुमार अनुपस्थित पाए गए।


यतींद्र कुमार तिवारी प्राइमरी नगला खेड़ा, मोहन सिंह प्राइमरी उडे़सर, शिखा तिवारी, कौशलेंद्रप्रताप सिंह और पवन कुमार कुमार यूपीएस सियावरी, राकेश कुमार यूपीएस पबरई भी निरीक्षण में अनुपस्थित मिले। प्राइमरी पवरई में ऊषा सिंह शिक्षामित्र हस्ताक्षर कर चली गईं। अर्जुन प्राइमरी नगला मदार, अवधेश वर्मा प्राइमरी नगला तुला, सुधांशु भास्कर यूपीएस उडे़सर, मानपाल सिंह यूपीएस नगला गोटा, संतोष यादव प्राइमरी आलमपुर, अशोक कुमार प्राइमरी राजगढ़, शिल्पी पालीवाल, शिक्षामित्र मंगेश यादव प्राइमरी बनवारा, जितेंद्र शर्मा अनुचर अनुपस्थित मिले। लोकेश प्राइमरी कुचलपुरा, डिप्टी लाल प्रधानाध्यापक यूपीएस पलिया दोहे भी अनुपस्थित पाए गए।


दो दिन में 60 शिक्षक की शिक्षण कार्य के प्रति लापरवाही सामने आती है तो यह गंभीर विषय है। अगर दोबारा चेकिंग में यही स्थिति पाई जाएगी तो शिक्षकों के साथ जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
जेएस चौधरी, एडी बेसिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed