{"_id":"66c8d48f57c3ecfaf3029560","slug":"vulgar-dance-performance-in-bhujariya-fair-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-131921-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: भुजरिया मेले में फूहड़ डांस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: भुजरिया मेले में फूहड़ डांस का प्रदर्शन
Fri, 23 Aug 2024 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 23 Aug 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
मेले में डांस करती युवती।
- फोटो : संवाद
फिरोजाबाद। धार्मिक व सांस्कृति परंपरा पर हर साल शहर के सुहागनगर में लगने वाले भुजरिया मेले में जादू के खेल के नाम पर फूहड़ डांस का प्रदर्शन किया जा रहा है। जबकि मेले में थाना पुलिस के साथ अधिकारी भी भ्रमण करते हैं। ठेकेदार द्वारा बेखौफ ही फूहड़ डांस कराया जा रहा है। थाना दक्षिण के सुहागनगर डाकखाने के पास खाली मैदान में धार्मिक परंपरा के आधार पर भुजरिया मेले का आयोजन हर साल किया जाता है। इस साल भी मेले का आयोजन कमेटी द्वारा धूमधाम से किया गया। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले व खानपान की दुकानों तक तो बात सीमित थी, लेकिन इस बार यहां जादू के खेल की आड़ में बालाओं से फूहड़ डांस कराया जा रहा है। कई लोगों ने इसकी शिकायत भी अधिकारियों से की थी, लेकिन ठेकेदार ने अपनी सेटिंग बैठाकर मामले को रफादफा करा दिया। जबकि मेले में हर समय थाना पुलिस की तैनाती रहती है।
कई हिंदूवादी संगठनों ने इस पर विरोध जताया है। दस मिनट के जादू के शो के लिए 30 से 50 रुपये की टिकट ली जाती है। इसके बाद 20 से 25 मिनट तक तो फूहड़ डांस का प्रदर्शन चलता है। इसके बाद जादूगर आता है और 10 मिनट की कलाएं दिखाकर शो खत्म कर दिया जाता है।
-- --
दक्षिण थाना क्षेत्र के भुजरिया मेले में फूहड़ डांस का वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली थी। संबंधित थाना प्रभारी को बंद कराने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
-राजेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट