फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   voting

मतदान शुरू होने के साथ आने लगीं ईवीएम में तकीनीकी खराबी की शिकायतें

Mon, 21 Feb 2022 12:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
voting
फिरोजाबाद। रविवार को जिले में पांच विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके बाद ही कुछ बूथों पर ईवीएम में तकनीकी कमी की शिकायतें सामने आने लगीं। शिकायतों पर प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। खराब ईवीएम को बदलवाने के साथ ही तकनीकी खामी को दूर कराकर मतदान शुरू कराया गया। कुछ देर मतदान प्रभावित रहा।
विज्ञापन

मतदान के दौरान जसराना के बूथ संख्या 359 कन्या प्राथमिक विद्यालय जसराना पर मॉकपोल के दौरान ईवीएम के न खुलने पर पीठासीन अधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को अवगत कराया। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने ईवीएम को बदला। ईवीएम के बदलने पर मतदान समय से शुरू हो गया। मतदान समय से शुरू होने पर मतदाताओं ने राहत महसूस की। एसडीएम नवनीत गोयल ने कहा किसी भी बूथ से ईवीएम के खराब होने की जानकारी नहीं मिली है। शहर के 37 बूथ संख्या पर महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में ईवीएम खराब होने के कारण मतदान समय से शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन

दूसरी मशीन मंगाई गई। वहीं, शिकोहाबाद के आदर्श जनता स्कूल में बने बूथ 305, 307 पर दो ईवीएम खराब हो गई। मशीनों को बदलने में लगे सेक्टर मजिस्ट्रेट पहुंचे। टूंडला के गांव बाजीपुर बूथ संख्या 331 पर ईवीएम खराब हो गई। टूंडला विधानसभा के प्राइमरी बुर्ज भवन में ईवीएम की खराबी से मतदान आधा घंटा देरी से शुरू हो सका। एक ईवीएम खराब की सूचना पर सेक्टर मजिस्ट्रेट दूसरी ईवीएम लेकर पहुंचे। यहां तीसरी ईवीएम मंगाकर चालू किया गया। 7.30 बजे के बाद मतदान शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed