फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   vivekanand jayanti in

वर्वेकानंद जयंती पर निकाली गई रैलियां, युवा संगठनों ने दिखाया जोश

Tue, 12 Jan 2021 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
vivekanand jayanti in
स्वामी विवेकानंद जयंती पर दाऊ दयाल डिग्री कॉलेज से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा निकाली ग - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मंगलवार को जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें राजनीतिक, सामाजिक और युवा संगठन शामिल रहे। वहीं विद्यार्थी परिषद और विद्यार्थी मंच ने रैली निकाली। इस दौरान स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया गया। 51 स्थानों पर आयोजित किए सूर्य नमस्कार कार्यक्रम
विज्ञापन

फिरोजाबाद। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस लाइन में आयोजित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के संरक्षक गोविंद मित्तल और सीओ हीरालाल कनौजिया रहे। मुख्यवक्ता सुधीर उपाध्याय थे। रहना रोड पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, डिवाइन कॉन्वेंट में निकिता उपाध्याय रहीं। हंस एकेडमी पर क्रीडा भारती के संयोजक अभिषेक मित्तल मौजूद रहे। ताइकवांडो के जिला कोच हरीश पहलवान व सह संयोजक निष्ठा जैन क्रीड़ा भारती के बैनर तले गांधी पार्क में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय व्यापार मंडल के मंडल अध्यक्ष हरीओम शर्मा रग्गी एवं मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माधव नगर के प्रभारी सुनील अग्रवाल रहे। इस्लामगंज स्थित वंडरवर्ल्ड स्कूल में युवाओं ने सूर्य नमस्कार के साथ रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी ने कार्यक्रम किए आयोजित
फिरोजाबाद। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान प्रमुख रुप से मनोज भटेले, दुष्यंत कुमार धनगर, धीरेंद्र सिंह जुरैल, नीरज वर्मा, रोहित यादव आदि उपस्थित रहे। शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नुरुल हुदा लाला राइन गांधी के नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का 49वां जन्मदिन के साथ स्वामी विवेकानंद की जयंती भी मनाई गई। गरीबों को कंबल वितरण किए गए। इस दौरान महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग व वकार खालिद ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान सोनू खां, शहरीन खां, फहीम कुरैशी, अमन द्विवेदी, शहवाज, शाहरुख, समीर, अनम, मीना यादव, गुलाम जिलानी, नदीम कुरैशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र ने मनाई जयंती
मक्खनपुर। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी मनीष चंद्र चौधरी के निर्देशन में क स्बा मक्खनपुर स्थित बिल्टीगढ़ में स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मनाई गई। इसकी अध्यक्षता कृष्णकांत शर्मा ने की।
कायस्थ महासभा ने भी मनाई जयंती
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की 158 वीं जयंती मनाई गई। गांधी पार्क चौराहा पर लगी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। संचालन विवेक माथुर ने किया। सौरभ भटनागर ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर नगर विधायक मनीष असीजा ने माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश ड़ाला। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक धर्मेंद्र कुमार, ज्ञान श्रीवास्तव, सुनील कुलश्रेष्ठ, विश्वविमोहन कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।
स्वामी विवेकानंद के जीवन पर ड़ाला गया प्रकाश
फिरोजाबाद। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पं. मुरारीलाल इंटर क ॉलेज में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज गर्ग ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान पूर्णिमा गर्ग, पाणिनी भारद्वाज, उमा उपाध्याय, पूनम राठौर, योगेश अग्रवाल मौजूद रहे। गौरीशंकर इंटर कॉलेज में स्वामी विवेकानंद का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक उमाशंकर मिश्रा ने की। कार्यक्रम के दौरान गोसेवा प्रमुख ब्रजप्रांत रमाकांत उपाध्याय मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।
स्वामी विवेकानंद के जीवन से लें प्रेरणा
फिरोजाबाद। एसआरके कॉलेज के बीएड विभाग में स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संचालन बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. निशा रानी गुप्ता ने किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. रामस्नेही लाल शर्मा, प्राचार्य डा. प्रभाष्कर राय, गोविंद मित्तल, कॉलेज निदेशक डा. उमाशंकर गुप्ता ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। डा. निशारानी गुप्ता ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। सोनाली शर्मा, कंचन मिश्रा, अश्वनी कुमार, राहुल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
भाजयुमो ने युवा उद्यमियों का सम्मान
फिरोजाबाद। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई। इस मौके पर 20 युवा उद्यमियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्टेशन रोड स्थित गोविंद रिसोर्ट पर किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, सांसद डा. चंद्रसेना जादौंन और मेयर नूतन राठौर थी। महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी, शंशाक उपाध्याय थे। संचालन महामंत्री दीपक गुप्ता द्वारा किया गया।
करणी सेना ने किया माल्यार्पण
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा स्वामी विवेेकानंद की जयंती मनाई गई। इस मौके पर गांधी पार्क चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान अश्वनी तोमर, सौरभ, अशीष कुमार, संजय कुमार, रजत कुमार आदि मौजूद रहे।

एनएसएस छात्राओं ने निकाली रैली
फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नम्रता निश्चल त्रिपाठी व डॉ. छाया बाजपेयी के नेतृत्व में रैली निकाली गई। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. विनीता गुप्ता ने रैली को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डॉ. विनीता यादव, डॉ. प्रीति अग्रवाल, डॉ. प्रेमलता, डॉ. ज्योति अग्रवाल, डॉ. इंद्रा गुप्ता, शंभु दयाल, शब्बीर, पंकज, राकेश, अनुज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed