फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   virodh pradershan kiya

विधायक का होलोग्राम और भाजपा का झंडा लगी स्कार्पियों को ग्रामीणों ने रोका

Wed, 15 Jan 2020 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
virodh pradershan kiya
फरिहा (फिरोजाबाद)। बुधवार रात को विधायक का होलोग्राम और भाजपा के झंडे के साथ हूटर लगी लगी स्कार्पियो को फरिहा चौराहे पर ग्रामीणों ने रोक लिया और नारेबाजी करने लगे। आरोप है कि कार में सवार एक ग्रामीण ने जमीन दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये लिए थे। रुपये वापस नहीं किए हैं। पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार में बैठा युवक कार छोड़ कर गायब हो गया।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब साढे़ आठ बजे कस्बा फरिहा के चौराहे पर सफेद रंग की स्कार्पियो को मोहम्मदपुर बनवारा थाना जसराना निवासी रविकांत और उनके साथ आए ग्रामीणों ने रोक लिया। गाड़ी पर विधायक का होलोग्राम, भाजपा का झंडा और हूटर लगा है। लोगों ने इसकी जानकारी थाने पर दी। पुलिस पहुंचती उससे पूर्व गाड़ी में सवार युवक गायब हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के साथ गाड़ी को घेरने वाले रविकांत का आरोप है कार में सवार युवक ने जमीन दिलाने की बात नवंबर 2018 में की थी। इसकी एवज में पांच लाख रुपये लिए थे। जमीन भी नहीं दिलाई और पैसा भी वापस नहीं किया। गलत ढंग से विधायक का होलोग्राम और भाजपा का झंडा लगा कर युवक ठगी करता है। रविकांत ने पुलिस को तहरीर दी है। एसओ फरिहा सुनील कुमार ने कहा कि विधायक का होलोग्राम और भाजपा का झंडा लगी गाड़ी ग्रामीणों द्वारा रोकने की सूचना मिली है। पूरे मामले की जांच करा रहे हैं, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed