फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Viral attack on Sita, Ram, Lakshman

राम लक्ष्मण सीता पर वायरल अटैक

Fri, 07 Oct 2016 01:33 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Fri, 07 Oct 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Viral attack on Sita, Ram, Lakshman
Viral attack on Sita, Ram, Lakshman - फोटो : Amar Ujala
रामलीला के पात्रों को बुखार, जुकाम और हाथ-पैरों में दर्द
विज्ञापन

पात्रों की जांच को पहुंची चिकित्सकों की टीम

उत्तर भारत में प्रसिद्ध सुहागनगरी की रामलीला में प्रभु श्रीराम, मां जानकी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न की भूमिका निभा रहे कलाकार वायरल की चपेट में आ गए हैं। कमेटी के पदाधिकारियों की देखभाल में चिकित्सकों की टीम कलाकारों की चिकित्सा में जुट गई है।
श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव का शुभारंभ 23 सितंबर से हुआ था। इस रामलीला में मोहन पचौरी श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं। सोनू भारद्वाज लक्ष्मण, सौरभ वशिष्ठ मां जानकी, राजा तिवारी भरत और चिराग दीक्षित शत्रुघन की भूमिका में हैं। यह पात्र चार दिन से वायरल की चपेट में हैं। सबसे पहले मोहन पचौरी व सौरभ वशिष्ठ बीमार हुए। इनको बुखार, जुकाम व हाथ-पैरों में तेज दर्द की शिकायत थी। इसके बाद अन्य पात्र वायरल की चपेट में आ गए। गुरुवार को सभी पात्र तेज बुखार से कांप रहे थे। हनुमान मंदिर के महंत पं. जगजीवन राम मिश्र इंदुजी सुबह पात्रों को देखने पहुंचे। थोड़ी देर बाद वह भी वायरल की चपेट में आए।
विज्ञापन

मंदिर महंत ने पात्रों के बीमार होने की सूचना कमेटी के पदाधिकारियों को दी। सचिव आरपी सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मंदिर पहुंच गए। आरपी सिंह की सूचना पर जिला अस्पताल से सुबह 10 बजे डा. महाराज सरीन, चीफ फार्मासिस्ट जयवीर सिंह उपचार को पहुंचे। पहले सभी पात्रों की ब्लड की जांच कराई गई। डा. महाराज सरीन ने बताया कि रामलीला के पात्रों को वायरल बुखार है, उपचार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाने के स्थान पर दिया जा रहा दूध दलिया
वायरल की चपेट में आए रामलीला के पात्रों को दवा के साथ दलिया, खिचड़ी, ब्रेड व दूध दिया जा रहा है। महंत संजय शुक्ला, हिमांशु शर्मा व रिंकू यादव उनकी देखरेख कर रहे हैं। पात्रों ने बताया कि दवा खाने से आराम मिला है। लीला का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed