फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Violence with Social Welfare Officer

समाज कल्याण अधिकारी से मारपीट

Mon, 06 Apr 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 06 Apr 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Violence with Social Welfare Officer
समाजवादी पेंशन फार्म जमा नहीं करने से आक्रोशित महिला की जिला समाज कल्याण अधिकारी से तकरार हो गई। मामला दोनों के बीच मारपीट तक पहुंच। घटना की जानकारी पर डीएम विजय किरन आनंद भी विकास भवन पहुंचे। महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इससे आक्रोशित लोगों ने हाइवे जाम कर दिया। बाद में पुलिस ने समझाबुझा का जाम खुलवाया।
विज्ञापन

गरीब तबके के लिए शुरू की गई समाजवादी पेंशन को जिले में आवेदकों की संख्या लक्ष्य से दोगुना से अधिक है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने के साथ 37580 लाभार्थियों के बैंक एकाउंट में पेंशन पहुंच गई है। जिन्होंने फार्म भरे लेकिन पेंशन नहीं मिल रही ऐसे लाभार्थी विकास भवन तक दौड़ लगा रहे हैं। सोमवार को विकास भवन में काफी महिलाएं पहुुंचीं थीं। डीएम विजय किरन आनंद से मिलने के बाद समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय पर महिलाओं का जमावड़ा लग गया। तभी समाज कल्याण अधिकारी डा. प्रज्ञाशंकर तिवारी भी पहुंच गईं। महिलाओं ने फार्म जमा नहीं करने की शिकायत की लेकिन अधिकारी ने कोई ध्यान नहीं दिया। इस दौरान हिमायूंपुर निवासी विनीता देवी पत्नी श्याम सिंह की जिला समाज कल्याण अधिकारी से फार्म जमा करने को लेकर बहस हो गई। महिला ने गुस्से में आकर समाज कल्याण अधिकारी का हाथ पकड़ लिया। दोनों के बीच मारपीट हो गई। अन्य कर्मचारी आ गए तो उन्होंने महिला को पीट कर कमरे में बंद कर दिया। महिला थाने से फोर्स के साथ डीएम विजय किरन आनंद और सीडीओ विकास भवन पहुंच गए। महिला को हिरासत में लेने पर अन्य लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने हाइवे जाम कर दिया। इससे पुलिस के हाथ पैर फूल गए। एसओ मटसेना ने लोगों को समझाबुझा कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


फार्म जमा नहीं करने को लेकर थो गुस्सा
समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय आने वाली महिलाओं में आक्रोश यूं ही नहीं उपजा। वह पिछले कई दिनों से विभागीय अफसरों के चक्कर लगा रही थीं। विभाग के द्वारा सही जानकारी नहीं दी जा रही थी। पहले तो कार्यालय के बाहर फार्म जमा करने का काउंटर खोला था लेकिन वित्तीय वर्ष समापन के साथ उसे बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रो पड़ीं समाज कल्याण अधिकारी
जब डीएम विकास भवन पहुंचे तो डीएम को आपबीती बताते हुए समाज कल्याण अधिकारी रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि वह हद दर्जे की अभद्रता का शिकार हुई हैं। इस संबंध्ा में सीडीओ सुजीत कुमार ने कहा कि अधिकारी के साथ मारपीट की गई है। महिला द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed