{"_id":"65a589142cfb655bf306c96c","slug":"villagers-wading-through-dirty-water-in-ratauli-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-15533-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूंडला: रतौली में गंदे पानी से होकर निकल रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूंडला: रतौली में गंदे पानी से होकर निकल रहे ग्रामीण
Tue, 16 Jan 2024 01:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। तहसील क्षेत्र के गांव रतौली में गंदे पानी की निकासी न होने से गलियों में जलभराव हो गया है। काफी शिकायतों के बावजूद जल निकासी की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
ग्राम पंचायत रतौली में करीब तीन हजार से अधिक की आबादी है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में एक-दो गलियों का खड़ंजा बनाने के अलावा ग्राम प्रधान निमेश कुमारी ने कोई विकास कार्य नहीं किया है। गांव के मुहाने पर इंटरलॉकिंग आदि का कार्य किया है तो पीछे पानी की निकासी का कोई ध्यान नहीं दिया है। नाली-खड़ंजे ऊंचे किए जाने से गांव की कई गलियों में जलभराव है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने गलियों में हो रहे जलभराव को लेकर कई बार ग्राम प्रधान को अवगत कराया है, किंतु उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों के साथ स्कूल जाने वाले बच्चों के रोजाना कपड़े खराब होते हैं।
ग्रामीण मनोज कुमार, भीमा देवी, देवकी, मुनीषा, ब्रजरानी, वीरवती, राधा किशन, लक्ष्म, हरेन्द्र, महाप्रसाद, विवेक, महाराज सिंह, भोजराज, रामखिलाड़ी ने डीएम से समस्या समाधान की मांग की है। प्रधानपति रुकमपाल बौहरे ने बताया कि इस तरह की समस्या की किसी ने शिकायत नहीं की है। यदि कोई शिकायत आएगी तो समाधान कराया जाएगा।