फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Villagers Run With Fire to Protect Cattle From Deadly Diseases in Jasrana

UP: आधी रात को गांव में आग लेकर दौड़े युवक...6 साल बाद लौटी परंपरा, ताकि पशु रहे बीमारियों से दूर

Wed, 03 Sep 2025 10:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 03 Sep 2025 10:02 AM IST
सार

जसरााना के नगला जाट गांव में ग्रामीणों ने छह साल बाद परंपरा को जीवित करते हुए पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए हवन व आग लेकर अनोखी पूजा की। बारिश में फैलने वाली खुरपका-मुंहपका जैसी बीमारियों से बचाव के लिए यह परंपरा दोबारा शुरू की गई है।

विज्ञापन
Villagers Run With Fire to Protect Cattle From Deadly Diseases in Jasrana
अनोखी पूजा - फोटो : संवाद

विस्तार

फिरोजाबाद के जसराना में मंगलवार रात गांव नगला जाट में पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए अनोखी पूजा का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने पहले हवन-पूजन किया और उसके बाद झावे में आग लेकर ऊंची आवाजों के साथ पूरे गांव में परिक्रमी की।
विज्ञापन


 

ग्रामीणों की मान्यता के अनुसार हवन में आयुर्वेदिक लोबान, गंधक, सरसों का तेल, रार और गुग्गल का प्रयोग किया गया। हवन की अग्नि को लेकर युवक गांव-गांव पशुओं के सामने दौड़ते हुए गए। इस दौरान बच्चों और युवाओं ने 'जय बजरंग बली' और 'जय माता दी' के उद्घोष किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के प्रमुख महेंद्र सिंह जाट ने बताया कि बारिश के मौसम में गलियों और मोहल्लों में जलभराव और कीचड़ से पशुओं में खुरपका, मुंहपका जैसी बीमारियां फैल जाती हैं। वहीं, सत्यवीर सिंह जाट ने जानकारी दी कि वर्षों से चली आ रही यह परंपरा बीच में बंद हो गई थी। पशुओं की बीमारियों को ध्यान में रखते हुए 6 साल बाद इसे फिर से शुरू किया गया है। इस दौरान भीड़ देखकर शिकोहाबाद-मुस्तफाबाद मार्ग पर देर रात निकलने वाले लोग भी हैरान रह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed