{"_id":"4e26debb0e5fd16f5333d8dd9f2ed06d","slug":"villagers-protest-team-has-arrived-diktuli-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिखतौली पहुंची टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिखतौली पहुंची टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 08 Sep 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद/शिकोहाबाद। स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर मंगलवार सुबह गांव दिखतौली पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप था कि टीम दवा के नाम पर दो गोलियां देने का काम कर रही है। मामला बढ़ता देख पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। टीम ने 140 मरीजों को उपचार देकर दवा वितरण किया।
शिकोहाबाद के प्रतापपुर चौराहा से करीब एक किलो मीटर दूरी पर बसे गांव दिखतौली में वायरल फीवर से संघर्ष कर रहे ग्रामीणों को उपचार देेने के लिए मंगलवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम एसीएमओ डा. एसकेएस राणा के नेतृत्व में पहुंची। टीम के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं से वे संतुष्ट नहीं है। टीम और एंबुलेंस दिखाने के लिए खड़ी कर दी गई है। टीम के पास कोई ऐसी दवा नहंी है, जिससे मरीजों को लाभ हो। मामला बढ़ता देख डा. एसकेएस राना ने सीएमओ डा. विनय माथुर को अवगत कराया। सीएमओ की सूचना पर शिकोहाबाद पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद टीम ने बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच कर 140 मरीजों को दवा का वितरण किया।
डेंगू की पुष्टि को दो मरीज आगरा रेफर
सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे करीब 20 मरीजों में से दो को आगरा रेफर कर दिया गया। डा. अजय अग्रवाल ने बताया कि जिन मरीजों को आगरा रेफर किया गया था, उनकी हालत गंभीर थी। यदि आगरा मेडिकल कालेज में उनकी जांच के बाद डेंगू की पुष्टि होती है तो आगरा में ही उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन
नहीं हुई सफाई, घर-घर छिड़कवाई गई दवा
जिदंगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे ग्रामीणों के स्वास्थ्य के प्रति जिला प्रशासन ने दूसरे दिन भी सुध नहीं ली। गांव के रास्तों के साथ नालियों में भरी गंदगी इसकी गवाह थी। मच्छरों का प्रकोप खत्म करने के लिए प्रशासन ने गांव के प्रत्येक घर में दवा का छिड़काव करा कर ग्रामीणों को सांत्वना देने का काम किया।
डेंगू की पुष्टि करने के लिए जांच की सुविधा स्थानीय स्तर पर नहीं है। आगरा में जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट में यदि डेंगू की पुष्टि होती है तो मरीजों को आगरा उपचार के लिए भेजा जाएगा। मंगलवार को टीम गांव पहुंची थी, तो कुछ युवकों ने विरोध किया था। पुलिस को बुलाना पड़ा था।
डा. विनय माथुर सीएमओ फीरोजाबाद