फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Villagers of Khushalpur created a ruckus for not opening the school on time

समय से विद्यालय न खुलने पर खुशहालपुर के ग्रामीणों ने किया हंगामा

Sat, 09 Jul 2022 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Khushalpur created a ruckus for not opening the school on time
फिरोजाबाद। शुक्रवार सुबह नौ बजे तक प्राथमिक स्कूल खुशहालपुर जाटऊ का ताला नहीं खुलने पर ग्रामीण भड़क गए और हंगामा किया। देरी से पहुंची प्रधानाध्यापिका से उनकी नोकझोंक हो गई। एबीएसए ने शिक्षकों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर ताला खुलवाकर पढ़ाई शुरू कराई। ग्रामीणों का आरोप है कि किसी भी दिन समय से स्कूल नहीं खोला जाता है। इससे बच्चों की शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

शासन ने सुबह साढ़े सात बजे परिषदीय स्कूल खोलने के निर्देश दिए हैं, मगर समय से शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को नारखी ब्लाक के प्राथमिक स्कूल खुशहालपुर जाटऊ में देरी से स्कूल खुलने पर ग्रामीणों ने विरोध किया। सुबह नौ बजे तक स्कूल में ताला पड़ा था और बच्चे बाहर सड़क पर खेल रहे थे। यह देखकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। सुबह 9.15 बजे प्रधानाध्यापिका पूनम वर्मा, सहायक अध्यापिका प्रांजलि, शिक्षामित्र इंद्रादेवी और नीलम पहुंची और स्कूल का ताला खोलने लगी।
विज्ञापन

ग्रामीण विरोध करने लगे तो प्रधानाध्यापिका से नोकझोंक हो गई। जानकारी होने पर एबीएसए थान सिंह मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप था कि स्कूल निर्धारित समय पर नहीं खुलता है और दोपहर में भी जल्दी बंद कर दिया जाता है। एबीएसए ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब कहीं ग्रामीणों ने ताला खोलने दिया। एबीएसए थान सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने देरी से स्कूल खोलने की शिकायत की है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed