फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Villagers got the ration of the poor being taken for black marketing

कालाबाजारी को ले जाया जा रहा गरीबों का राशन ग्रामीणों ने पकड़वाया

Thu, 23 Sep 2021 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Villagers got the ration of the poor being taken for black marketing
जसराना- जसराना थाने में खडी डीसीएम से राशन को गैंहू एवं चावल उतारते मजदूर एवं मौजूद अधिकारी - फोटो : FIROZABAD
जसराना। गेहूं और चावल से भरी डीसीएम को ग्रामीणों की सूचना पर बुधवार रात को पकड़ लिया गया। बृहस्पतिवार को पुलिस और पूर्ति निरीक्षक ने जांच की तो डीसीएम में 182 बोरी गेहूं और 131 बोरी सरकारी आपूर्ति का चावल बरामद हुआ। पूर्ति निरीक्षक ने जिलाधिकारी का आदेश मिलने पर मामला दर्ज कराने की बात कही।
विज्ञापन

थाना जसराना की ग्राम पंचायत नगला नथुआ के प्रधान अजय कुमार यादव को ग्रामीणों ने बताया डीसीएम में भरकर सरकारी गेहूं एवं चावल कालाबाजारी के लिए जा रहा है। ग्रामीणों के साथ प्रधान मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग गए। चालक ने पहले गाड़ी को ले जाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों को देखकर गाड़ी छोड़कर भाग गया। बाद में पुलिस डीसीएम को थाने में ले गई।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के साथ ही पूर्ति निरीक्षक को सूचना दी। सूचना पर बृहस्पतिवार को थाना जसराना पहुंचे पूर्ति निरीक्षक आनंद गौतम ने तिरपाल हटाकर बोरे उतरवाए। डीसीएम में सीलपैक 182 गेहूं व 131 बोरी चावल भरे हुए थे। पूर्ति निरीक्षक ने खाद्यान्न को कब्जे में लिया है। कोतवाल फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा सूचना पर डीसीएम को पकड़ा गया है। अधिकारियों को सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर मिलने पर मौके पर जाकर देखा तो लोग भाग गए। पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस डीसीएम को थाना लेकर आई। चालक भाग गया। क्षेत्र में गरीबों के लिए आ रहे चावल एवं गेहूं की जमकर कालाबाजारी हो रही है। थाना जसराना में तहरीर दी है।

--- अजय कुमार यादव, ग्राम प्रधान नगला नथुआ ---
गरीबों के लिए आया चावल और गेहूं कालाबाजारी के लिए जाते समय पकड़ा गया है। रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को दी जाएगी। जिलाधिकारी का आदेश मिलने पर थाना जसराना में संबंधित के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा।
--- आनंद गौतम, पूर्ति निरीक्षक ---
राशन का खाद्यान्न पकड़ा गया है। पूर्ति निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई करने को आदेश दिया गया है। कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
--- नवनीत गोयल, एसडीएम जसराना ---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed