{"_id":"65429c1b57144eda0f09aaf4","slug":"villager-dies-in-road-accident-four-injured-including-woman-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-8725-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत, महिला सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत, महिला सहित चार घायल
Thu, 02 Nov 2023 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र में रसीदपुर कनैटा पर सड़क पार करने के लिए किनारे पर खड़े लोगों को तेज रफ्तार से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई व महिला सहित चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कार सवार मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया। वहीं घायलों का उपचार सरकारी ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पुलिस गाड़ी की तलाश की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है।
गांव रसीदपुर कनैटा निवासी मुकेश (55) के अलावा ग्रामीण धर्मेन्द्र, नित्यकिशोर, राजकिशोर और महिला राजेश्वरी देवी गांव के किनारे रोड पार करने के लिए खड़ी थी। इसी दौरान फिरोजाबाद की ओर से तेज रफ्तार से आ रही कार (डस्टर) ने रोड किनारे खड़े लोगों को चपेट में ले लिया। घटना में मुकेश सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए थाना पुलिस व ग्राम प्रधान पति सर्वेश कुमार जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान चिकित्सक ने मुकेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। मुकेश की मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। इधर पुलिस ने ग्रामीण को शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया। वहीं चार घायलों का उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष मटसेना पारूल मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार की तलाश करने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।।