{"_id":"6415a20f415b20272c0dd826","slug":"village-head-arrested-with-pistol-firozabad-news-c-25-1-94624-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ग्राम प्रधान तमंचा समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ग्राम प्रधान तमंचा समेत गिरफ्तार
Sat, 18 Mar 2023 05:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 18 Mar 2023 05:05 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान तमंचा समेत गिरफ्तार
शिकोहाबाद। थाना पुलिस ने वांछित चल रहे ग्राम प्रधान को शनिवार सुबह वाहन चेकिंग के दौरान मय तमंचा के गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि वांछित ग्राम जलालपुर के प्रधान मुल्तान सिंह को डाहिनी पुलिया के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक तमंचा बरामद किया है। प्रधान मुल्तान सिंह मदनपुर ब्लॉक के प्रधान संघ के अध्यक्ष हैं। उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। संवाद