{"_id":"65e2188d02a0ecbaae0f1b87","slug":"video-of-fight-between-brother-in-law-and-brother-in-law-went-viral-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-119192-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जीजा-साले के बीच हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जीजा-साले के बीच हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
Fri, 01 Mar 2024 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। एक दिन पूर्व माधौगंज ओवरब्रिज पर जीजा-साले के साथ हुई मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की धारा में चालान किया है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव डाहिनी निवासी प्रशांत ने अपनी बहन की शादी दिसंबर 2023 में नसीरपुर के गांव छरीछप्पर निवासी संदीप के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद संदीप ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर दी। यह बात मायके तक जा पहुंची। बृहस्पतिवार को अचानक दोनों जीजा-साले माधौगंज ओवरब्रिज पर आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच मारपीट की बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट हो गई। ओवरब्रिज पर जीजा-साले के बीच हुई मारपीट का वीडियो वहां मौजूद कुछ लोगों ने बना लिया। जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला पुलिस के संज्ञान में आ गया। पुलिस ने जीजा-साले को हिरासत में ले लिया। जिनका शुक्रवार को पुलिस ने शांतिभंग की धारा में चालान किया है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जीजा-साले के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया था। दोनों का शांतिभंग में चालान किया गया है।