फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Victory went to the chairman of the District Panchayat Certificate

विजय को मिला जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रमाणपत्र

Mon, 04 Jan 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 04 Jan 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Victory went to the chairman of the District Panchayat Certificate
सिरसागंज विधायक हरिओम यादव के पुत्र विजय प्रताप सिंह छोटू के निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा सोमवार को हो गई। जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने विजय प्रताप यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन

बताते चलें कि जिले की लालबत्ती के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर चल रहा सस्पेंस एक जनवरी को समाप्त हो गया था। अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ सपा के घोषित प्रत्याशी विजय प्रताप उर्फ छोटू ने नामांकन पत्र जमा किया था। निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा और पत्र चस्पा होने के साथ उनका जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय था। लेकिन आयोग की प्रक्रिया के अनुसार नाम वापसी तक किसी प्रत्याशी को जीत का प्रमाणपत्र नहीं दिया जा सकता। नाम वापसी की तिथि चार जनवरी थी। सोमवार को अपराह्न तीन बजे के बाद विजय प्रताप सिंह यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। सवा तीन बजे जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम विजय किरन आनंद ने जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन की घोषणा करते हुए छोटू यादव को प्रमाण पत्र सौंपा। प्रमाण पत्र के साथ डीएम ने छोटू यादव को विकास का संकल्प दिलाते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप ने कहा कि जिला पंचायत की कुर्सी सपा के खाते में रही ऐसा प्रोफेसर रामगोपाल की वजह से हुआ है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल, विधायक ओम प्रकाश वर्मा, विधायक हरिओम यादव, विधायक रामवीर सिंह,  पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, जिला पंचायत सदस्य दुर्गपाल सिंह, डीपी यादव, बृजेश उपाध्याय, शमसाद बाबा, बिजेंद्र सिंह ठेकेदार, बंटू कठेरिया, असलम परवेज, राजेश कुमार यादव समेत अन्य जिला पंचायत सदस्य और सपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed