फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   victim acquittal, the police seized fake pistol stuck

आरोपी बरी, तमंचे की फर्जी बरामदगी में पुलिस फंसी

Sat, 04 Apr 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 04 Apr 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
पुलिस द्वारा दो वर्ष पूर्व हत्या के मामले में फंसाए गए आरोपी उदय प्रताप सिंह को अपर सत्र न्यायाधीश सत्य प्रकाश ने साक्ष्य और गवाहों के अभाव में दोषमुक्त करते हुए न्यायालय से बरी कर दिया। इस केस में फर्जीवाड़ा करने वाली पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दस दिन के अंदर न्यायालय को सूचित करने के आदेश दिए हैं। एसपी का कहना है कि न्यायालय के आदेश का पालन करने हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

घटनाक्रम शिकोहाबाद थाने से जुड़ा हुआ है। 23 जनवरी 2013 को थानाध्यक्ष वीके तिवारी मय उपनिरीक्षक रामबाबू पाठक, सिपाही राजीव, संजीव, शरद, ब्रजेश गश्त पर थे। तभी पुलिस को सूचना मिली कि रामेश्वर रिसोर्ट में हुई राजेश की हत्या का नामजद आरोपी शिट्टू उर्फ उदय प्रताप सिंह यादव एटा जाने वाले मोड़ पर खड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको पकड़ लिया और थाने ले आई। तलाशी के दौरान तमंचा और कारतूस बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने के साथ ही न्यायालय में चार्जशीट भी दाखिल कर दी। अपर सत्र न्यायाधीश सत्य प्रकाश ने दोनों पक्षों के तर्क सुनने तथा गवाह के बयान एवं पत्रावली पर उपलब्ध तमाम साक्ष्यों का अध्ययन करने के बाद  पुलिस द्वारा फर्जीवाड़ा करके तमंचा लगाना पाया। फर्जीवाड़ा इस तरह माना गया क्योंकि जो तमंचा आरोपी पर बरामद दिखाया गया था उसी असलाह (तमंचा) को इससे पूर्व वर्ष 2010 में एक आरोपी से बरामदगी दिखाई जा चुकी थी। यह तथ्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट में सामने आया था। आरोपी शिटटू से तमंचा, कारतूस की फर्जी बरामदगी में थाना शिकोहाबाद के तत्कालीन एसएचओ वीके तिवारी, उपनिरीक्षक रामबाबू पाठक, सिपाही राजीव, संजीव, शरद, बृजेश को दोषी पाते हुए इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed