Firozabad: लुटेरा मुठभेड़ में गिरफ्तार, आसपास जिलों में वारदात को देता अंजाम, हाईवे पर ड्रम डालकर करता लूट
फिरोजाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ जिले के अलावा आसपास के जिलों में एक दर्जन से अधिक से मुकदमे दर्ज हैं। यह हाईवे पर ड्रम डालकर लूट की वारदात को अजाम देता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी आसपास के जिलो में हाईवे पर लूट की वारदात को अंजाम देता था। इसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस पर शुरू कर दी फायरिंग
सिरसागंज थाना पुलिस को बीती रात सूचना मिली कि इनामी बदमाश नंदू गिहार उर्फ आनंद किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर थाना प्रभारी उदयवीर मलिक पुलिस टीम के साथ कौरारा रोड पर पहुंच गए। यहां घेराबंदी कर बदमाश को घेरने का प्रयास किया। इस पर नंदू ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने नंदू को घेर लिया। पुलिस की फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गयी। इससे वह घायल हो कर गिर गया।
लंबे समय से चल रहा था फरार
पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे दबोच लिया। पुलिस घायल नंदू को सिरसागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि नंदू लंबे समय से फरार चल रहा था। थाना पुलिस उसे अपने रडार पर रखे थी। पुलिस ने नंदू के पास से एक अवैध पोनिया, दो कारतूस बरामद किए हैं।
डिब्बा डालकर हाईवे पर करता था लूट
बताया कि नंदू पर लूट और चोरी के एक दर्जन मामले दर्ज हैं। ये गिरोह बनाकर सड़क पर डिब्बा डाल देते थे और गाड़ी वालों को लूट लिया करते थे। सिरसागंज, नगला खंगर, नसीरपुर और एटा में नंदू गिहार वारदात को अंजाम देता था। इसमें नगला खंगर में पांच, एटा मलावन थाने में तीन, सिरसागंज में 13, शिकोहाबाद में तीन और नसीरपुर में दो मामले दर्ज हैं। एक मामले में उस पर दस हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।