{"_id":"6894f49f4cbb62ae35006fc4","slug":"vehicle-ran-over-bike-rider-died-during-treatment-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-153898-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, उपचार के दौरान मौत
Fri, 08 Aug 2025 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। एटा रोड पर बुधवार रात्रि अज्ञात वाहन ने बाइक सवार रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
फर्रुखाबाद के थाना मीरापुर अंतर्गत गांव तुल्लामई निवासी 30 वर्षीय विनय कुमार हाल निवासी थाना टूंडला क्षेत्र के अलावलपुर रोड स्थित राम वाटिका में मां के साथ रहता था। पत्नी रक्षाबंधन पर्व पर अहमदाबाद गुजरात गई थी। इस बीच वह रात्रि साढ़े आठ बजे करीब बाइक द्वारा सब्जी लेने मंडी समिति के सामने मंडी जा रहा था। वह तहसील के निकट पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि विनय दो भाइयों में सबसे छोटा था। वह मथुरा में निजी संस्थान में नौकरी करता था। दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। सात माह की उस पर बेटी है। परिजन ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।