{"_id":"573b4cd04f1c1bf12bac72c6","slug":"vaishya-ekta-parishad-will-remove-the-political-pride-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्य एकता परिषद निकालेगी राजनैतिक स्वाभिमान रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्य एकता परिषद निकालेगी राजनैतिक स्वाभिमान रथयात्रा
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Tue, 17 May 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
वैश्य एकता परिषद निकालेगी राजनैतिक स्वाभिमान रथयात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद 10 जुलाई से मथुरा से राजनैतिक स्वाभियान रथयात्रा शुरू करेगी। यह यात्रा 225 शहर, कस्बों से होकर 25 सितंबर को लखनऊ पहुंचकर समाप्त होगी। यह जानकारी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता ने मंगलवार को दी।
अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बातचीत उन्होंने कहा कि वैश्य वर्ग की कुल आबादी 18 प्रतिशत है। 116 विधानसभा वैश्य बाहुल्य हैं। फिर भी बिरादरी के सिर्फ 16 विधायक हैं। इसे राजनैतिक जागरूकता की कमी बताया। कहा कि इसी कमी को दूर करने के लिए यह राजनैतिक स्वाभिमान रथयात्रा निकालने की तैयारी है। उन्होंने लोगों से सामाजिक कुरीतियों से भी दूर रहने का आह्वान किया। इस मौके पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बीएस गुप्ता, परिषद के अध्यक्ष अमित गुप्ता, विनोद माहेश्वरी, रीतेश अग्रवाल, अमरीश गुप्ता, प्रदीप वार्ष्णेय, आलोक मित्तल, राजेश शगुप्ता, गौरव जैन, पंकज वार्ष्णेय, कपिल अग्रवाल, महेश पूरन, भगवान दास गर्ग, सुभाष गुप्ता, विवेक बैजल, जयप्रकाश गुप्ता, भुवनेश गुप्ता, बबलू गुप्ता, पवन गुप्ता आदि मौजूद थे।