{"_id":"6276b5f43dba601faf1c6226","slug":"vaction-firozabad-news-agr532774358","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण में ग्रामीण अंचल के लोग आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण में ग्रामीण अंचल के लोग आगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीकाकरण में ग्रामीण अंचल के लोग आगे
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को 16 जनवरी 2021 से टीका लगाया जा रहा है। अब तक 21 लाख 56, 398 लोगों को टीके लग चुके हैं। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों के लोग शहरी क्षेत्र के लोगों से आगे हैं।
18 प्लस के टीकाकरण की बात करें तो शहरी क्षेत्र को चार लाख 38 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष चार लाख 87 हजार लोगों को टीका लग चुका है। यह कुल लक्ष्य का 111 फीसदी है। देहात क्षेत्र पर नजर डालें तो इस वर्ग में 12 लाख 92 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 15 लाख 69 हजार लोगों का टीकाकरण कराया जा चुका है। अर्थात 121 फीसदी लक्ष्य पूरा कर लिया है। 15 से 17 वर्ष की आयु वर्ग का टीकाकरण भी देहात में चल रहा है। इस उम्र के शहर में 42, 300 लोगों को वैक्सीन लगाई जानी थी। लक्ष्य के सापेक्ष 35190 किशोरों के ही वैक्सीन लग सकी है। यानि किशोरों का शहरी क्षेत्र में 83 फीसदी ही लक्ष्य पूरा हुआ है। इसी वर्ग के टीकाकरण के लिए देहात क्षेत्र को एक लाख 24 हजार 900 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य शासन से दिया है। इसमें एक लाख 11 हजार 999 लोगों टीकाकरण हो गया है। यह लक्ष्य का करीब 90 फीसदी है। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी का कहना है टीकाकरण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। जनपद में 37, 98042 डोज लग चुकी हैं। इसमें 2156,398 लोगों को पहली और 16,12,213 लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से समय से टीका लगवाने की अपील की है।
शहरी और देहात क्षेत्रों के टीकाकरण में नियमित तुलना
तिथि शहरी ग्रामीण
छह मई- 1980 2123
पांच मई- 1783 2089
चार मई- 1881 2410
एक नजर में टीकाकरण
कुल 37,98042
पहली डोज-21,56398
दूसरी डोज-1612212
बूस्टर डोज- 29,432