फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Vaccination

इंतजार हुआ खत्म, जिले में पहुंची कोरोना की वैक्सीन

Thu, 14 Jan 2021 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Vaccination
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में पहले चरण के लिए कोरोना वैक्सीन बृहस्पतिवार को रात्रि पहुंच गई। लखनऊ से कोवाक्सिन (भारत बायोटैक) तथा आगरा से कोविशील्ड वैक्सीन (सीरम) जनपद में विशेष वाहन से आई। पूरे रास्ते पुलिस सुरक्षा रही। सीएमओ कार्यालय में बने वैक्सीन स्टोर में कोल्ड चेन के साथ वैक्सीन रखवाई गई। शुक्रवार को संबंधित कोल्ड चेन और वैक्सीनेशन सेंटर पर सुरक्षा बल के साथ रवाना की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में आगरा से 10,280 डोज कोविशील्ड (सीरम) की जनपद में आई। वहीं, लखनऊ से कोवाक्सिन की 1660 डोज जनपद में विशेष वाहन से पहुंची। वैक्सीन की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों के साथ ही अग्निशमन यंत्र भी लगाए गए हैं। इसके अलावा निगरानी के लिए कैंपस में एक सीसीटीवी कैमरा व अंदर कॉरिडोर में दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कोरोना की वैक्सीन जनपद में 16 जनवरी से लगाई जाएगी। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पहले से ही तैयारियां पूरी कर लीं थी।
विज्ञापन

पहले चरण में 9200 लोगों को लगेगी वैक्सीन
पहले चरण में 9200 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगेगी। इसमें सरकारी और प्राइवेट क्षेत्र के चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य लोग शामिल हैं। दूसरे चरण की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन 450 लोगों को लगेगी वैक्सीन
फिरोजाबाद। पहले दिन 450 लोगों को वैक्सीन लगेगी। पीएम मोदी का कार्यक्रम भी टीकाकरण केंद्रों पर दिखाया जाएगा। इसकी तैयारियां भी स्वास्थ्य केंद्रों पर चल रही हैं।

वैक्सीन से जुड़े अहम बातें
- कोविशील्ड की एक बॉयल में हैं कुल 10 डोज।
- करीब नौ लोगों का एक बॉयल में हो सकेगा वैक्सीनेशन।
- एक डोज नौ बार इंजेक्शन रीफिल करने में खपेगी।
- 0.5 मिलीलीटर डोज दी जाएगी हर वैक्सीन के दौरान।
- विशेष ऑटो डिसेबल सिरिंज से 90 डिग्री पर दी जाएगी डोज।
- इंटर मस्क्यूलर यानी मांसपेशी में लगाई जाएगी।
खुद लॉक हो जाएंगी सीरिंज
कोविशील्ड से वैक्सीनेशन के लिए विशेष ऑटो डिसेबल सिरिंज रहेंगी। ये सीरिंज हर बार वैक्सीनेशन के बाद ऑटो लॉक हो जाएगी। इसके बाद इन सीरिंज से दोबारा वैक्सीनेशन नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed