{"_id":"5f8f2c1d8ebc3e9b987d78ad","slug":"usha-firozabad-news-agr464608167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ी नकली मशीन बनाने की फैक्टरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पकड़ी नकली मशीन बनाने की फैक्टरी
विज्ञापन
फिरोजाबाद: पुलिस ने मशीन बनाते दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस की हिरासत में आरोपी।
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना मटसेना पुलिस ने मंगलवार की शाम ऊषा कंपनी के मैनेजर के साथ नगला मुल्ला में छापा मारकर एक मकान से कई कंपनियों की बनी और अधबनी सिलाई मशीनें बरामद कीं। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी मटसेना विनय कुमार मिश्र ने मंगलवार की शाम करीब सात बजे ऊषा कंपनी के मैनेजर सुनील कुमार के साथ थाना क्षेत्र के गम नगला मुल्ला में छापा मारा। पुलिस ने एक मकान से कंपनी की नकली सिलाई मशीनें बनाने की फैक्टरी पकड़ी। यहां पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम थाना मटसेना के नगला मुल्ला निवासी आसिफ अली एवं माहिर अली पुत्रगण अख्तर अली बताया है । पुलिस ने मकान से तीन निर्मित सिलाई मशीन, 29 अधबनी सिलाई मशीनें, विभिन्न कंपनियों की 57 बनी सिलाई मशीनें, 11 अधबनी मशीनें, 50 मशीनों के हैंडल एवं 50 विभिन्न कंपनियों के रेपर बरामद किए हैं। पुलिस इन दोनों को पकड़कर थाने ले आई। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। थाना प्रभारी मटसेना ने बताया कि नगला मुल्ला में अवैध रूप से विभिन्न कंपनियों की सिलाई मशीनों की बनाने की फैक्टरी संचालित की जा रही थी। मौके से सामान के अलावा दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
कंपनी के मैनेजर सुनील कुमार ने बताया कि कंपनी की नकली मशीनों की बिक्री किए जाने की सूचना मिल रही थी इसी आधार पर पुलिस को साथ लेकर कार्रवाई की गई है।