फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Usha College became champion in Kabaddi competition

Firozabad News: कबड्डी प्रतियोगिता में ऊषा कालेज बना चैंपियन

Sat, 26 Nov 2022 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Usha College became champion in Kabaddi competition
एके कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मौकम सिंह कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता कृष्णा कॉलेज मथुरा की टीम को पु - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) का आयोजन आदर्श कृष्ण महाविद्यालय प्रांगण में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन एके कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर मौकम सिंह ने छात्रों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल मैच ऊषा कॉलेज मथुरा और केआर कॉलेज मथुरा के मध्य खेला गया। जिसमें ऊषा कॉलेज मथुरा ने 26-14 से विजय प्राप्त की। दूसरा सेमीफाइनल मैच छलेसर कैंपस और आरबीएस कॉलेज आगरा के बीच खेला गया। जिसमें आरबीएस कॉलेज आगरा ने 29-15 से विजय प्राप्त की। फाइनल मुकाबला ऊषा कॉलेज मथुरा और आरबीएस कॉलेज आगरा के बीच खेला गया। जिसमें ऊषा कॉलेज मथुरा ने 20-11 आरबीएस कॉलेज को हराकर ट्राफी पर कब्जा पाया। प्राचार्य ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। कबड्डी चैंपियनशिप ट्राफी प्राप्त कर ऊषा कॉलेज मथुरा में उत्साह बढ़ गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक डॉ, संजय सिंह चौहान और चयनकर्ता डॉक्टर धर्मवीर सिंह यादव और डॉक्टर संजीव कुमार रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष डॉ. जगदीश यादव, आयोजक सचिव विजय शंकर, डॉ. जसवंत सिंह, डॉ. शफी मोहम्मद, अनिल बघेल, मनोज, गरिमा, पूजा, समीर, सनोज, कुलदीप और अंकित मौजूद रहे। डॉ. जगदीश ने सभी खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed