{"_id":"e6fed9823ff5e5b90f7e3163b211602b","slug":"use-of-substandard-materials-in-construction-of-toilets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 08 Apr 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहिया गांव के शौचालय निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग हो रहा था। दो गड्ढों के स्थान पर एक ही गड्ढा खोदा था। प्रभारी डीपीआरओ ने इस गड़बड़ी को गंभीरता से लिया है। राहतपुर एवं जहांगीरपुर गैलरई के सचिवों एवं प्रधान से वसूली तथा कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
स्वच्छ भारत मिशन के जिला कोआर्डिनेटर पुनीत निगम ने लोहिया गांव समग्र विकास योजना के तहत चयनित गांव राहतपुर एवं मजरा नगला धर्म, नगला चैन, नगला लेखराज, नगला चैन ठार का निरीक्षण किया। गांव में करीब 230 शौचालय मानक के अनुरूप ही नहीं मिले। शौचालयों में मात्र एक गड्ढा बनाया जा रहा था। सामग्री घटिया प्रयोग की गई। रंग-रोगन तक नहीं कराया। ग्रामीणों ने बताया सचिव प्रमोद यादव कभी कभार ही आते हैं। गांव में 1102 शौचालयों के लक्ष्य में 180 का अभी तक निर्माण ही नहीं कराया है। प्रभारी डीपीआरओ रवींद्र मांदड़ ने मामले की जांच कराकर धनराशि की प्रधान व सचिव से वसूली करने और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 2014-15 के लोहिया गांव जहांगीरपुर गैलरई सचिव अशोक कुमार सिम्हौरिया भ्रमण की पूर्व सूचना के बाद गांव में उपस्थित नहीं मिले। गांव में सचिव के द्वारा 40 से 50 शौचालयों के बनाए जाने का दावा किया जा रहा था। लेकिन सत्यापन के दौरान एक भी शौचालय बना नहीं मिला। प्रभारी डीपीआरओ ने डीडीओ को सचिव के खिलाफ कार्रवाई को पत्र लिखा है।
शौचालय निर्माण को 1.89 करोड़ आवंटित
लोहिया गांवों को शौचालय से संतृप्त करने को प्रशासन ने एक करोड़ 89 लाख रुपया और जारी किया है। इस बजट से जिले के 2012-13 के 20, 2013-14 एवं 2014-15 के 24-24 गांवों के छूटे हुए करीब 1428 शौचालयों का भी निर्माण हो सकेगा।