फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   urdu voting list for ferozabad dictict

फिरोजाबाद विधानसभा की उर्दू भाषा में तैयार होगी मतदाता सूची

Wed, 12 Jan 2022 12:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
urdu voting list for ferozabad dictict
फिरोजाबाद। भारत निर्वाचन आयोग ने मुस्लिम बाहुल्य सीटों की मतदाता सूची को उर्दू में प्रकाशित कराए जाने के निर्देश सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए हैं, ताकि उर्दू को पढ़ने वाले मतदाताओं को सूची में अपना नाम देखने में कोई दिक्कत नहीं होने पाए। मतदान वाले दिन यह मतदाता सूची विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर रहेगी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव सामान्य निर्वाचन 2022 की तैयारी जिला प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर की जा रही है। विधानसभा निर्वाचक नामावली का फाइनल प्रकाशन होने के साथ ही भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के उन जिलों की ऐसी विधानसभा क्षेत्र जहां मुस्लिम मतदाता बड़ी संख्या में है, ऐसी सीटों की मतदाता सूची को हिंदी के साथ ही उर्दू में प्रकाशित कराए जाने के निर्देश दिए हैं। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से आदेश आने के बाद जिले की फिरोजाबाद विधानसभा के 442 बूथों पर जाने वाली मतदाता सूची हिंदी के साथ-साथ उर्दू भाषा की भी होगी। क्योंकि बहुत से मुस्लिम वोटर को सिर्फ उर्दू भाषा का ही ज्ञान है। आयोग का आदेश आने के साथ ही स्थानीय जिला प्रशासन की ओर से उर्दू में सूची प्रकाशित करवाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए उर्दू के जानकार स्टाफ का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद विधानसभा के मतदाता एक नजर में...
पुरुष मतदाता-234343
महिला मतदाता-202185
थर्ड जेंडर-51
कुल मतदाता-436579
-भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की फिरोजाबाद विधानसभा की उर्दू में मतदाता सूची का प्रकाशन कराया जाएगा। इसकी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। ताकि मतदान के लिए बूथों पर जाने वाले मतदाताओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक कुमार सिंह
एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी फिरोाजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed