{"_id":"6a440f7b9f571576da05cec4","slug":"uproar-over-womans-death-during-treatment-hospital-sealed-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-178483-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: उपचार के दौरान महिला की मौत पर हंगामा, अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: उपचार के दौरान महिला की मौत पर हंगामा, अस्पताल सील
Wed, 01 Jul 2026 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
जलेसर रोड झील की पुलिया के पास एबरन अस्पताल को सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्त्रोत: विभाग
- फोटो : जलेसर रोड झील की पुलिया के पास एबरन अस्पताल को सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्त्रोत: विभाग
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के जलेसर रोड झील की पुलिया के पास सोमवार रात एक बुखार और पेट दर्द से पीड़ित महिला की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने, गंभीर हालत के बावजूद रेफर न करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया। मोहल्ला झलकारी नगर थाना उत्तर निवासी अंगूरीदेवी (40) चार दिन से पेट दर्द और तेज बुखार से पीड़ित थी। परिजन उन्हे जलेसर रोड झील की पुलिया के पास एबरन अस्पताल में लेकर पहुंचे। लेकिन सोमवार शाम तक उसकी तबीयत में सुधार नहीं हो सका। रात दस बजे अचानक उसे उल्टी होने लगी। यह देखकर चिकित्सक ने उसे एक इंजेक्शन लगाया। जिसके कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू किया तो चिकित्सक और उसके साले ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी मारपीट कर दी और पिछले वाले गेट से भाग गए। सूचना मिलने पर सीओ सिटी संतोष कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजन को तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर वे शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इसी दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पहुंच गई। टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। मृतका अपने पीछे दो बेटों को रोता बिलखता छोड़ गई है। मृतका के बेटा पंकज ने बताया कि चार दिन पूर्व पेट में दर्द एवं बुखार आने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। चार दिन में करीब 45 ड्रिप चढ़ाई गईं। कई बार चिकित्सक से रेफर करने के लिए कहा, लेकिन वह बार-बार जल्द ही आराम मिलने का आश्वासन देकर टालता रहा। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।