फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Uproar of teachers facing SIT investigation

एसआईटी जांच का सामना कर रहे शिक्षकों का हंगामा

Wed, 03 Nov 2021 12:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Uproar of teachers facing SIT investigation
फिरोजाबाद। एसआईटी जांच का सामना कर रहे जिले के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने मंगलवार को अक्तूबर माह का वेतन नहीं मिलने पर मुख्यालय पर हंगामा कर दिया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा वेतन भुगतान संबंधी निर्देशों के तहत इन शिक्षकों को माह सितंबर तक का वेतन दिया जा रहा है। हालांकि शिक्षक अन्य जनपदों में अक्तूबर तक वेतन दिए जाने का हवाला देकर जुलाई से अक्तूबर तक के वेतन की मांग कर रहे थे। हालांकि बीएसए अंजली अग्रवाल ने हंगामे जैसी स्थिति से इनकार किया है।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात 116 शिक्षक एसआईटी जांच का सामना कर रहे हैं। जांच प्रक्रिया के चलते शिक्षकों पर बर्खास्तगी की तलवार भी लटकी थी। जांच प्रक्रिया लंबित होने के कारण इन सभी के वेतन भुगतान पर भी गत जुलाई से रोक लगी थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी हालिया आदेश में सभी को बकाया वेतन भुगतान करने को कहा गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सभी शिक्षकों को माह सितंबर तक लंबित देय भुगतान की कार्रवाई की जा रही थी। तभी मुख्यालय पहुंचे कई शिक्षकों ने अन्य जनपदों का हवाला देते हुए अक्तूबर तक का वेतन भुगतान करने की मांग की। इस पर बीएसए कार्यालय में हंगामे जैसी स्थिति खड़ी हो गई। सूत्रों की माने तो एसआईटी जांच में फंसे कई शिक्षकों की बीईओ मुख्यालय से नोकझोंक भी हुई। हालांकि बीएसए ने हंगामे जैसी किसी स्थिति से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अन्य जनपदों से पता किया गया है। अन्य जनपदों में भी एसआईटी जांच का सामना कर रहे शिक्षकों को सितंबर तक वेतन भुगतान की कार्रवाई की बात सामने आई है। वेतन भुगतान से जुड़ी प्रक्रिया में शिक्षकों द्वारा हंगामा किए जाने की जानकारी नहीं है। घटना के बारे में जानकारी की जाएगी।
अंजली अग्रवाल बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed