{"_id":"637786da0fee4a43ab157095","slug":"uproar-in-ward-3-regarding-installation-of-submersible-councilor-sitting-on-dharna-firozabad-news-agr5538808138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबमर्सिबल स्थापना को लेकर वार्ड-3 में हंगामा,धरना पर बैठी पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबमर्सिबल स्थापना को लेकर वार्ड-3 में हंगामा,धरना पर बैठी पार्षद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सबमर्सिबल स्थापना को लेकर वार्ड संख्या तीन में क्षेत्रीय लोगों के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। कुछ लोगों के विरोध के चलते काम को रोक दिया गया। काम रोके जाने के विरोध में क्षेत्रीय पार्षद कई महिलाओं के साथ सबमर्सिबल लगाने को खोदे गए गड्ढे के पास धरने पर बैठ गईं। लोगों का कहना है कि भाजपा नेता के कहने पर सबमर्सिबल स्थापना में रोड़ा अटकाया जा रहा है।
वार्ड संख्या तीन में करीब 500 परिवारों को शुद्ध पानी की आपूर्ति के लिए सबमर्सिबल स्थापना का काम चल रहा है। मोहल्ले के दो पक्षों में आपसी विरोधाभास के चलते एक गुट ने शुक्रवार को सबमर्सिबल स्थापना का काम रुकवा दिया। काम रुकने के बाद दूसरे गुट क्षेत्रीय पार्षद रानी देवी के साथ मौके पर पहुंच गया। काम रुकने से नाराज क्षेत्रीय पार्षद रानी देवी सबमर्सिबल स्थापना के लिए खोदे गए गड्ढे के पास बैठ र्गइं। इस दौरान पार्षद एवं उनके साथ मौके पर पहुंचे लोगों ने निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है। बोर्ड की बैठक में मंजूरी के बाद खुद जलकल विभाग के अधिकारी सबमर्सिबल पंप स्थापना के काम को रुकवाने की कोशिश में हैं। जबकि क्षेत्र के लोग कई साल से इस सबमर्सिबल पंप स्थापना के लिए संघर्ष कर रहे थे।
निगम प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने वालों महेंद्र सिंह, मोनू जाटव, सूबेदार जाटव, मुकेश कुमार, गौरव कुमार शामिल थे। इस मामले में एक्सईन जकलकल तारकेश्वर पांडेय के अनुसार जिस क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए सबमर्सिबल पंप लगवाया जा रहा है। उस क्षेत्र की गलियों को पूर्व में ही जेड़ाझाल परियोजना की लाइन से जोड़ दिया है। अब वहां पर पर्याप्त पेयजल आपूर्ति है। फिर भी लोग सबमर्सिबल पंप लगाने की जिद पर अड़े हैं।