फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Uproar during the foundation stone, the mayor's vehicle stopped, the board uprooted

शिलान्यास के दौरान हंगामा, मेयर की गाडी रोकी, बोर्ड उखाड़ा

Fri, 29 Jan 2021 08:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 08:05 PM IST
विज्ञापन
Uproar during the foundation stone, the mayor's vehicle stopped, the board uprooted
छारबाग चौराहे पर महापौर की गाड़ी के आगे खड़ी होकर हंगामा करती महिलाएं - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। छारबाग क्षेत्र में शिलान्यास के पहुंचीं मेयर नूतन राठौर को क्षेत्रीय महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोशित महिलाओं ने हंगामा करते हुए मेयर की गाड़ी को भी घेर लिया। निर्माण के लिए लगाए गए बोर्ड को उखाड़ दिया। महिलाओं ने कच्ची पड़ी संपर्क गलियों के निर्माण की मांग की।
विज्ञापन

विरोध कर रही महिलाओं का कहना था कि वार्ड संख्या-18 छारबाग क्षेत्र की कई गलियां कच्ची हैं। जिनको नगर निगम सीमा में शामिल हुए कई वर्ष बीत गए। लेकिन यह गलियां अभी तक कच्ची पड़ी हैं। कई बार मांग करने के बावजूद नगर निगम अधिकारियों ने कोई पहल नहीं की। जबकि अन्य क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। पार्षद हरिओम गुप्ता, अजय गुप्ता, अभिनेंद्र की महिलाओं से हॉट टॉक भी हो गई। आक्रोशित महिलाओं ने मेयर की गाड़ी को भी रोक लिया। मेयर नूतन राठौर ने अश्वासन दिया कि जो कार्य कराए जा रहे हैं, वह 14वें वित्त की धनराशि से हो रहे हैं। फरवरी माह में 15वें वित्त की धनराशि से होने वाले कार्यों के लिए प्रस्ताव तैयार करा लिए गए हैं। जिसमें कन्हैया नगर, छारबाग क्षेत्र के साथ अन्य नई आबादी की गलियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन

शिलान्यास के दौरान यह लोग रहे शामिल
मेयर नूतन राठौर ने कन्हैयानगर, मोतीनगर के साथ शांतिनगर क्षेत्र की कच्ची गलियों के निर्माण के लिए पूजन किया। इस दौरान उपसभापति योगेश शंखवार, संजय राठौर, अजय गुप्ता, गेंदालाल, मुन्नेंद्र यादव, अभिनेंद्र यादव, सुभाष यादव, डा.एसपी लहरी, मुन्नीदेवी, सहायक अभियंता राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नगर निगम की सीमा में शामिल हुईं करीब 13 ग्राम पंचायतों की 150 गलियों का निर्माण 15वें वित्त की धनराशि से कराया जाएगा। जिसके लिए फरवरी माह में टेंडर किए जाएंगे। जिन क्षेत्रों में अधिक समस्या है, उन क्षेत्रों को प्राथमिकता पर लिया गया है। छारबाग में महिलाएं अपनी समस्याओं से अवगत कराने आई थीं। - नूतन राठौर, महापौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed