{"_id":"6436987881613d68180ac777","slug":"uploaded-obscene-clip-on-facebook-case-registered-firozabad-news-c-25-1-122296-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अश्लील क्लिप बनाकर फेसबुक पर की अपलोड, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अश्लील क्लिप बनाकर फेसबुक पर की अपलोड, केस दर्ज
Wed, 12 Apr 2023 05:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 12 Apr 2023 05:09 PM IST
विज्ञापन
अश्लील क्लिप बनाकर फेसबुक पर की अपलोड, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत निवास करने वाली युवती ने एक युवक पर झांसे में देकर दुष्कर्म करने और फिर अश्लील क्लिप बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर ब्लैकमेल करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र का है। यहां निवास करने वाली एक युवती ने थाने में तहरीर दी है, जिसमें उसने कहा है कि उसके बचपन में साथ पढ़ने वाले युवक से उसकी मुलाकात दो साल पूर्व हुई। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। इस दौरान युवक ने उसे झांसे में देकर उससे दुष्कर्म किया। युवक ने उसकी अश्लील फोटो बना कर फेसबुक पर अपलोड कर दीं। युवती की ससुराल वालों के नंबरों पर भेजने की कह कर उसे ब्लैकमेल किया। जब पीड़िता उक्त युवक से आजिज आ गई तो उसने घटना की जानकारी परिजन को दी। पीड़िता को लेकर परिजन थाना पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर गौरव यादव निवासी माधौगंज के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद मजिस्ट्रेटी बयान कराए गए हैं।