फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   UP minister Rajbhar said - Riot curfew was common in previous governments, not now

Firozabad News: यूपी के मंत्री राजभर बोले - पिछली सरकारों में दंगा कर्फ्यू आम बात थी, अब नहीं

Sun, 18 May 2025 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 18 May 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
UP minister Rajbhar said - Riot curfew was common in previous governments, not now
सुभाषपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते एडीए हरेंद्रपाल सिंह बघेल व अन्य। ंसंवाद
फिरोजाबाद। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पिछली सरकारों में दंगा कर्फ्यू आम बात थी। थानों में एफआईआर नहीं होती थी। लेकिन आज पुलिस अपराधी को या तो जेल भेजती है या फिर जमीन के ऊपर। ऑपरेशन सिंदूर को सफल बतातेे हुए विपक्षी दलों के द्वारा सेना पर टिप्पणी किए जाने की निंदा की। उन्होंने कहा सेना देश की रक्षक है उसमें सभी जाति धर्म के लोग हैं।
विज्ञापन

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर फिरोजाबाद में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर हमला बोलते हुए कहा कि जब तक मलाई मिली तब तक भाजपा ठीक थी। अब नहीं मिल रही है तो परेशान हैं। उन्होंने सेना के ऑपरेशन सिंदूर को सफल बताते हुए कहा कि सेना को 100 प्रतिशत छूट मिलने का परिणाम है कि दुश्मन देश को धूल चटाने का काम किया है। पाकिस्तान खुद ही अपने हालात के फोटो भेज रहा है। पंचायतीराज मंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान संगठन के लोगों को पार्टी को मजबूती प्रदान करने एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आह्वान किया। उन्होंने विभिन्न विभागों एवं आगरा मंडल के पंचायतीराज अधिकारियों के साथ पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने समीक्षा के दौरान हिदायत दी कि गांव में चौपाल लगाकर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। हर अधिकारी गांव का भ्रमण करके गांव के निवासियों से संपर्क करें। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से कहा कि नए प्रस्ताव बनाएं ताकि विकास कार्य कराए जा सकें। डीपीआरओ से कहा कि गांव में व्यक्तिगत शौचालय क्षतिग्रस्त अस्था में है उनको सही कराएं। पंचायत सहायकों की भर्ती की जाए। इस दौरान डीपीआर ओ जगदीशराम गौतम, एएमए मणींद्र सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी निधि सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed