फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   UP government,goverment initiative,UP goverment initiative,gram sachivalaya UP goverment initiative,gram sachivalaya UP,gram sachivalaya UP firozabad

पहलः जिले की 17 ग्राम पंचायतों में बनेंगे ग्राम सचिवालय, लोगों की फरियाद सुनेंगे ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्य

Mon, 07 Jun 2021 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
UP government,goverment initiative,UP goverment initiative,gram sachivalaya UP goverment initiative,gram sachivalaya UP,gram sachivalaya UP firozabad
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से वर्चुअल रूबरू होने के दौरान ग्राम सचिवालय बनाए जाने पर जोर दिया था। मुख्यमंत्री के निर्देश देने के बाद सीडीओ चर्चित गौड़ ने इसे गंभीरता सेे लेते हुए 17 ग्राम पंचायतों का चिह्नांकन करके ग्राम सचिवालय बनाने का काम तेजी से करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा ने जिले के सभी ब्लॉकों के पंचायत सचिवों के साथ बैठक करके ग्राम सचिवालय की स्थापना का काम तेजी से कराने के निर्देश दिए थे। चिह्नांकित ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत भवन को ग्राम सचिवालय की शक्ल में बदलने की तैयारी की जा रही है। इसमें प्रधान एवं सचिव के साथ स्टाफ को बैठने के लिए फर्नीचर के साथ ही शिकायत पेटिका को लटकाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा अन्य विभागों के भी कर्मचारियों की बैठने की तिथि तय होगी।
विज्ञापन

जिले में शिकोहाबाद ब्लॉक में ऊबटी, चितावली, अरांव में कंथरी, नसूपुर सजैती, जसराना में वनबारा, एका में पैंढ़त और पाढ़म, मदनपुर में अहमदपुर, कुतुकपुर शेरपुर, हाथवंत में लालई व इटौली, नारखी में पचवान व कोटला, फिरोजाबाद में नसीरपुर, अलीनगर कैंजरा एवं टूंडला में हिम्मतपुर एवं चुल्हावली ग्राम पंचायतों में कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed